तुम झूम झूम गाओ, रोते नयन हंसाओ-

( Read 1764 Times)

22 Dec, 11 02:55
Share |
Print This Page

तुम झूम झूम गाओ, रोते नयन हंसाओ,
मैं हर नगर डगर के कांटे बुहार दूंगा।
भटकी हुई पवन है,
सहमी हुई किरन है,
न पता नहीं सुबह का,
हर ओर तम गहन है,
तुम द्वार द्वार जाओ, परदे उघार आओ,
मैं सूर्य-चांद सारे भू पर उतार दूंगा।
तुम झूम झूम गाओ।

तुम झूम झूम गाओ, रोते नयन हंसाओ
तुम सेज-सेज जाओ, सपने नए सजाओ,
मैं हर कली अली के पी को पुकार दूंगा।
तुम झूम झूम गाओ।

विधवा हरेक डाली,
हर एक नीड़ खाली,
गाती न कहीं कोयल,
दिखता न कहीं माली,
तुम बाग जाओ, हर फूल को जगाओ,
मैं धूल को उड़ाकर सबको बहार दूंगा।
तुम झूम झूम गाओ।

मिट्टी उजल रही है,
धरती संभल रही है,
इन्सान जग रहा है,
दुनिया बदल रही है,
तुम खेत खेत जाओ, दो बीज डाल आओ,
इतिहास से हुई मैं गलती सुधार दूंगा।
तुम झूम-झूम गाओ।
Source : नीरज

यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: गीत-गजल
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: SAB TV
Rank #2 :: Colors TV
Rank #3 :: Imagine TV
Rank #4 :: Sahara One
Rank #5 :: Sony Entertainment Television
Rank #6 :: STAR Plus
Rank #7 :: STAR One
Rank #8 :: STAR Utsav
Rank #9 :: Zee Next
Rank #10 :: DD National
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG