मटर विद चिकन करी

( Read 1893 Times)

27 Jan, 12 14:32
Share |
Print This Page

सामग्री : 250 ग्राम चिकन, 100 ग्राम मटर दाने, 1 चम्मच तंदूरी मसाला, 1/2 चम्मच हल्दी, 1 चम्मच जीरा पावडर, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 1 चम्मच धनिया पावडर, तेल, 4-5 तेजपत्ता, जीरा, 4-5 खड़ी लाल मिर्च, हरा धनिया, अदरक-लहसुन पेस्ट, नमक स्वादानुसार।

विधि : सर्वप्रथम एक मर्तबान में थोड़ासा तेल गरम कर मटर को फ्राई करके अलग से रख लें। तत्पश्चात कुकर में तेल गरम करें। जीरा, तेजपत्ता और खड़ी लाल मिर्च का छौंक लगाकर बारीक कटे प्याज डालें। साथ ही अदरक-लहसुन पेस्ट भी डाल दें। अच्छी तरह मिलाकर लाल मिर्च, हल्दी, तंदूरी मसाला डालें। मसाले को तेल छूटने तक तलें।

अब इसमें चिकन डाल दें व आवश्यकतानुसार पानी भी डाल दें। एक उबाल आने के बाद नमक डालें। अब फ्राई किए मटर चिकन में डाल कर कुकर बंद कर दें। 10-15 मिनट धीमी आँच पर पकाने के बाद तीन सीटी लेकर गैस बंद कर दें। ठंडा होने के पश्चात हरा धनिया डालकर रोटी या चावल के साथ परोसें।
संबंधित जानकारी
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खाना खजाना
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: TEN Sports
Rank #2 :: ESPN
Rank #3 :: NEO Cricket
Rank #4 :: NEO Sports
Rank #5 :: STAR Cricket
Rank #6 :: STAR Sports
Rank #7 :: TEN Cricket
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG