राजिम कुंभ मेला 7 फरवरी से

( Read 1923 Times)

17 Jan, 12 10:47
Share |
Print This Page

आगामी 7 फरवरी से शुरू होने वाले 15 दिवसीय राजिम कुंभ में शामिल होने के लिए दो शंकराचार्य सहित 5 हजार साधु-संतों ने सहमति दे दी है। इसकी तैयारी में संस्कृति विभाग सहित प्रशासनिक अमला जोर-शोर से जुट गया है। मेले में देश के कई ख्याति प्राप्त कलाकार भी शामिल होंगे। इस दौरान 13 फरवरी से संत समागम होगा। इसमें सभी अखाड़ों के साधु-संत शामिल होंगे। इनमें जगन्नाथपुरी जगदगुरु शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती, अग्निपीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर रामकृष्णनंद जी महाराज, महाप्रभु वल्लभाचार्य प्राकट्य पीठाधीश्वर द्वारकेश जी महाराज आदि प्रमुख हैं। शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने 13 और 14 फरवरी के लिए एवं शंकराचार्य स्वामी निश्चालानंद जी महाराज ने 19 एवं 20 फरवरी के लिए स्वीकृति दे दी है। राजिम कुंभ के दौरान चार विशेष तिथि पड़ेंगी, जिनमें स्नान का विशेष महत्व है। ये हैं- 7 फरवरी को माघ पूर्णिमा, 14 फरवरी को जानकी जयंती, 17 फरवरी को एकादशी और 20 फरवरी को महाशिवरात्रि। इस दौरान साधु-संतों की संख्या और बढ़ने की संभावना है। कुंभ के मद्देनजर मेला स्थल पर करीब 10 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। साथ ही स्वास्थ्य विभाग, स्नानकुंड एवं पानी की व्यवस्था, साधु-संतों के लिए धर्मस्व विभाग, आदि कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे। संबंधित जानकारी दक्षिण भारत का गोदम्बा उत्सव मकर संक्रांति : विभिन्नता में एकता का पर्व जीवन : परमात्मा का दिव्य उपहार अंतिम सत्य है ईश्वर की अनुभूति राजिम कुंभ, 7 फरवरी 2012, साधुसंत, शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती, स्वरूपानंद सरस्वती
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: त्यौहार
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Reliance Communications Limited
Rank #2 :: Bharti Airtel Limited
Rank #3 :: MTNL : Mahanagar Telephone Nigam Limited
Rank #4 :: Tata Teleservices
Rank #5 :: Siemens Communications
Rank #6 :: MTS
Rank #7 :: BSNL
Rank #8 :: Vodafone Group Plc
Rank #9 :: Idea Cellular
Rank #10 :: Aircel Cellular
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG