GMCH STORIES

आचार्य लोकेश अमेरिका में विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे

( Read 7977 Times)

02 Oct 15
Share |
Print This Page
आचार्य लोकेश अमेरिका में विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे प्रखर चिन्तक एवं अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक आचार्य डा. लोकेश मुनि अमेरिका में आयोजित विश्व धर्म संसद को संबोधित करेंगे| अमेरिका के साल्ट लेक सिटी उथाह में 15 से 19 अक्टूबर तक आयोजित विश्व धर्म संसद में 80 देशों से लगभग दस हज़ार प्रतिनिधि भाग ले रहें हैं| उल्लेखनीय है कि हर चार साल में होने वाली विश्व धर्म संसद के मंच से 1893 में स्वामी विवेकानंद एवं श्री वीरचंद राघव जी गाँधी ने विश्व को संबोधित कर भारतीय संस्कृति का परचम लहराया था|

आचार्य लोकेश 16 अक्टूबर को जैन धर्म का प्रतिनिधित्व करते हुए ‘शांति शिक्षा के द्वारा युद्ध, हिंसा और घृणा की समाप्ति’ विषय पर वक्तव्य देंगे| आचार्य लोकेश ने पिछले 32 वर्षों के अनुसंथान व अनुभव के बाद युद्ध, हिंसा व घृणा के मूल कारणों को खोज कर उनको मिटाने के लिए शांति शिक्षा का प्रायोगिक पाठ्यक्रम तैयार किया है जिसको विश्व धर्म संसद में प्रस्तुत करेंगे| उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र संघ में भी आचार्य लोकेश इस विषय को प्रस्तुत कर चुके हैं|

आचार्य लोकेश 17 अक्टूबर को ग्लोबल इंटरफैथ वाश अलायंस (सुरक्षित जल एवं स्वच्छ वातावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सभी धर्मों का संयुक्त मंच) के अंतर्गत आयोजित सत्र को सम्बोधित करेंगे| वाश (WASH: Water, Sanitation and Hygiene) , के प्रति जागरूक होना धार्मिक दृष्टि से, आर्थिक दृष्टि से, सामाजिक दृष्टि से एवं स्वास्थ्य कि दृष्टि से अत्यंत जरूरी है| शारीरिक स्वास्थ्य के बिना न हम धर्म कर कर सकते है और न ही कर्म| अत: हमें शारीरिक स्वास्थ्य के लिए, सामाजिक समृद्धि के लिए तथा विश्व कि खुशहाली के लिए जन जन तक वाश को पहुंचाये|

विश्व धर्म संसद में परम पूज्य दलाई लामा सहित अनेक नोबेल शांति पुरुस्कार विजेता, धार्मिक गुरु, वैश्विक विचारक एवं अंतरधार्मिक शंतिकर्मी भाग लेंगे| विभिन्न सत्रों में जलवायु परिवर्तन, उत्पत्ति संरक्षण, आर्थिक असमानता, अपव्यय, युद्ध, हिंसा एवं घृणा आदि विषयों पर पर कार्यशालाएं, वक्तव्य व प्रदर्शनी आयोजित होंगी|
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , InternationalNews , Education News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like