पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा

( Read 2933 Times)

01 Jan, 12 05:08
Share |
Print This Page

माया कैलेंडर के अनुसार 21 दिसंबर 2012 को दुनिया खत्म हो जाएगी। इस भविष्यवाणी व असमंजस के बीच नए साल ने दस्तक दी है।
भविष्यवाणी भले ही असत्य साबित हो लेकिन यदि हम अपने पर्यावरण को ऐसे ही नुकसान पहंुचाते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब हमारे अस्तित्व पर संकट के बादल छा जाएंगे। सूबे को ही लें तो गंगा के प्रवाह के साथ गंगा बेसिन के रूप में अस्तित्व में आए इस प्रदेश की सरजमीं पर बह रही गंगा नदी का वजूद खतरे में है। प्राकृतिक संसाधनों के बेहिसाब दोहन व विकास के अदूरदर्शी फैसले ने यहां के पर्यावरण को तबाह कर दिया है।
आंकड़ों को देखें तो हवा, पानी, हरियाली यहां तक की खेती के लिए वरदान मानी जाने वाली सूबे की मिट्टी को विगत दो-तीन दशकों में इस कदर क्षति पहुंची है कि इन संसाधनों की वापसी अब नामुमकिन दिखती है। गंगा इस कदर प्रदूषित हो चुकी है कि अरबों खर्च करने के बाद भी प्रदूषण खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। वहीं हिंडन व काली नदियों में व्याप्त प्रदूषण ने तो सारी हदें ही पार कर दी हैं। यही नहीं रामगढ़ झील जैसे बड़े जलाशय भी प्रदूषण से नहीं बचे हैं। इतना ही नहीं, नदियां अपना नैसर्गिक प्रवाह भी खोती जा रही हैं। बीते 30 वर्षों में गोमती का ही प्रवाह घट कर मात्र 35 फीसद रह गया है।
वहीं, जलवायु परिवर्तन ने बारिश का गणित ही बिगाड़ दिया है। बीते दो दशकों में बारिश में जहां औसतन गिरावट देखी गई है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में पानी की अधिकता ने वहां की उपजाऊ भूमि को बंजर व जल प्लावित बना दिया है। कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग ने मिट्टी की उर्वरकता को ही खत्म कर दिया है। मिट्टी के बाद अब यह उर्वरक इंसानी जीवन के लिए चुनौती साबित हो रहे हैं। प्रदूषण व शोर का स्तर साल दर साल नई ऊंचाइयां छू रहा है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: सम्पादकीय
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: National Law School of India University - NLSIU
Rank #2 :: The Global Open University Nagaland
Rank #3 :: Aliah University
Rank #4 :: Shivaji University
Rank #5 :: Gitam University
Rank #6 :: Mahatma Gandhi Chitrakoot Gramoday University
Rank #7 :: University of Delhi
Rank #8 :: University of Mumbai
Rank #9 :: University of Pune
Rank #10 :: Bangalore University
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG