10वीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या

( Read 7344 Times)

02 Sep, 10 15:22
Share |
Print This Page

10वीं कक्षा के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या नई दिल्ली | विवेक विहार इलाके में मंगलवार रात तीन युवकों ने पड़ोसी 10वीं कक्षा के छात्र रवि कुमार (17) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोपियों का रवि से किसी बात पर झगड़ा हुआ था। उसे परिजनों ने सुलझा दिया। कुछ देर बाद तीनों युवक आए और रवि की उसके घर के बाहर ही चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। दो युवक फरार है। रवि कुमार झिलमिल कालोनी में रहता था। वह एक पब्लिक स्कूल में 10 वीं कक्षा में पढ़ता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार शाम रवि पड़ोस में रहने वाले सुमित व उसके चचेरे भाई के साथ पार्क में खेल रहा था। रवि का उनसे किसी बात पर झगड़ा हो गया। परिजनों ने समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। परिजनों का आरोप है कि रात को सुमित, उसका चचेरा भाई व बुआ का लड़का जित्ते आया और रवि को घर के बाहर ही चाकू से गोद दिया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: दिल्‍ली
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Bulgari
Rank #2 :: Burberry
Rank #3 :: Dior Homme
Rank #4 :: Giorgio Armani
Rank #5 :: Dolce & Gabbana
Rank #6 :: Gucci
Rank #7 :: Carolina Herrera
Rank #8 :: Celine Dion
Rank #9 :: Paris Hilton
Rank #10 :: philosophy
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG