केंद्र द्वारा प्रस्तावित सुधारों से राज्य सहमत- श्री ब्रजकिशोर शर्मा

( Read 724 Times)

22 Feb, 12 18:40
Share |
Print This Page

 केंद्र द्वारा प्रस्तावित सुधारों से राज्य सहमत- श्री ब्रजकिशोर शर्मा राजस्थान के शिक्षा मंत्राी श्री ब्रज किशोर शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्रा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नवाचारों एवं सुधारों पर राज्य सरकार की सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की विशिष्ट भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों के विस्तार के लिए केंद्र से अधिकाधिक मदद की अपेक्षा है।
श्री शर्मा बुधवार को नई दिल्ली के होटल अशोक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्राी श्री कपिल सिब्बल की अध्यक्षता में आयोजित राज्यों के शिक्षा मंत्रियों के सम्मेलन में बोल रहे थे। बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्राी श्रीमती डी. पुरनदेश्वरी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारीगण भी मौजूद थे।
शिक्षा मंत्राी ने बताया कि राजस्थान में बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती का काम किया जा रहा है और आगामी शिक्षा सत्रा से पहले करीब 84 हजार शिक्षकों की भर्ती करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान के सुदूर रेगिस्तान एवं आदिवासी क्षेत्रों के दूरदराज क्षेत्रों में फैली ढाणियों और बिखरी हुई बस्तियों के बच्चों को स्कूलों तक लाना और उनका ठहराव एक बड़ी चुनौती है। राज्य सरकार ने मिड डे मील और अन्य योजनाओं से बालकों के स्कूलों में ठहराव के कई उपाय किए है जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं।
श्री शर्मा ने विज्ञान एवं इंजीनियरिंग की उच्चतर शिक्षा के लिए सामान्य पात्राता परीक्षा की चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र द्वारा प्रस्तावित सुधारों का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रा के प्रतिभावान छात्रा-छात्राओं को मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित सुधारों में परीक्षा केंद्रों की स्थापना का कार्य राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है और इससे छात्रों की सुविधा के अनुरूप परीक्षा केंद्रो की स्थापना के कार्य में मदद मिल सकेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निकट भविष्य में परीक्षा के प्रश्न पत्रों के प्रारूप क्षेत्राीय भाषाओं में भी तैयार करवाने के लिए आश्वासन दिया है।
श्री शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा योग्यताओं की रूपरेखा तैयार होने से हस्तशिल्प के क्षेत्रा में अग्रणी राजस्थान जैसे राज्य को लाभ मिलेगा और प्रदेश के हुनरमंद युवकों को अपनी समृद्ध विरासत एवं कौशलता विकास के साथ ही व्यावसायिक शिक्षा को अपना बेहतर केरियर बनाने में मदद मिलेगी।
उन्होंने शिक्षा का अधिकार कानून के तहत सर्वशिक्षा अभियान के विस्तार, 12वीं योजना के समुदाय कॉलेज, उच्च गुणवत्ता की प्रारंभिक शिक्षा के लिए पाठ्य चर्चा का नवीनीकरण और शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत शिकायतों का नवीनीकरण आदि के सम्बंध में केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित सुधार कार्यक्रमों का समर्थन किया।
सम्मेलन में राजस्थान के प्रमुख शिक्षा सचिव श्री अशोक सम्मतराम एवं प्रमुख उच्च शिक्षा सचिव श्री राजीव स्वरूप ने भी भाग लिया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: दिल्‍ली
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Ghost
Rank #2 :: Givenchy
Rank #3 :: DKNY
Rank #4 :: Jean Paul Gaultier
Rank #5 :: Marc Jacobs
Rank #6 :: Yves Saint Laurent
Rank #7 :: Lacoste
Rank #8 :: Prada
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG