‘जमुना पार’ का प्रसारण 27 से

( Read 1232 Times)

16 Feb, 12 17:39
Share |
Print This Page

‘जमुना पार’ का प्रसारण 27 से उदयपुर इमैजिन टीवी पर आगामी 27 फरवरी से प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे एक नए शो ‘जमुना पार’ का प्रसारण किया जाएगा। राजन शाही के डायरेक्टर्स कट में दर्शक एक दिलचस्प नई प्रेम कहानी का लुत्फ उठा सकेंगे जिसमें एक लडकी विधि, जिसने प्यार की खातिर खुद को पूरी तरह बदल दिया और एक लडके बिजू, जिसका प्यार ही बदल गया, के खूबसूरत सफ र को दिखाया जाएगा। टर्नर इंटरनेशनल इंडिया प्रा. लि. के चीफ कंटेंट ऑफि सर विवेक बहल ने कहा कि जमुना पार एक ऐसी लडकी की कहानी है, जो अपने कॅरियर में ऊंचे मुकाम पर पहुंचने के बावजूद ...प्यार की खातिर....एक सफ ल गृहणी बनने के लिए...फैशन डिजाइंनिंग में अपनी सारी महत्वकांक्षाओं का त्याग कर देती है। हमें उम्मीद है कि रोमांस के एक नए स्वरूप पर केन्द्रित यह शो लोगों को पसंद आएगा। शो के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि किस तरह प्यार लोगों को बदल सकता है और उन्हें सशक्त बना सकता है। शो में विधि की भूमिका निभा रही विधि प्रकाश ने कहा कि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि क्रिएटिव टीम द्वारा इस किरदार के लिए मेरा चयन किया जाएगा। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी कि मुझे यह मौका मिला। अंकुर शर्मा ने कहा कि बिजू की भूमिका निभाने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं। जमुना पार एक साधारण प्रेम कहानी है और इस शो की सादगी ही इसकी खूबसूरती है। डायरेक्टर्स कट प्रोडक्शन के राजन शाही ने कहा कि हमें इमैजिन टीवी के साथ जुडकर बेहद खुशी हो रही है, क्योंकि यह अपने शो में रोमांचक कहानियों को प्रस्तुत करता है। जमुना पार की कहानी लोगों को पंसद आएगी और मुझे उम्मीद है कि इस शो को देखने के बाद लोगों को जिंदगी का सही अर्थ पता चल जाएगा। जमुना पार शो में देश की राजधानी दिल्ली में प्रचलित दो संस्कृतियों के बीच भिन्न अंतर को दर्शाया गया है। शो में विधि और बिजू की प्रेम कहानी को दिखाया गया है। एक ओर जहां, विधि काफ ी प्रतिभाशाली, शर्मिली, पर्दे के पीछे की फैशन डिजाइनर है, वहीं बिजू उन्मुक्त, लापरवाह लेकिन बेहद प्रतिभाशाली लडका है, जो अपने पारिवारिक कारोबार बुनाई में हाथ बंटाता है। दो अलग-अलग दुनिया से आए एक-दूसरे से बिल्कुल अगल ये दो इंसान जब मिलते हैं, तब कुछ ऐसा होता है, जो कभी किसी ने नहीं सोचा था.. लगभग एक जादू की तरह... प्यार इनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देता है। कहानी में यह दिखाया गया है एक-दूसरे से बिल्कुल विपरीत व्यक्तित्व, जीवनशैली और परिवारों के कारण उन्हें अपने प्यार को कायम रखने के लिए किन भिन्नताओं, चुनौतियों और बलिदान से होकर गुजरना पडता है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: सिनेमा जगत , उदयपुर
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Bulgari
Rank #2 :: Burberry
Rank #3 :: Dior Homme
Rank #4 :: Giorgio Armani
Rank #5 :: Dolce & Gabbana
Rank #6 :: Gucci
Rank #7 :: Carolina Herrera
Rank #8 :: Celine Dion
Rank #9 :: Paris Hilton
Rank #10 :: philosophy
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG