ज्योति पर्व का आगाज आज

( Read 3082 Times)

03 Nov, 10 11:44
Share |
Print This Page

ज्योति पर्व का आगाज आज चित्तौड़गढ़। ज्योति पर्व दीपावली का आगाज बुधवार को धन त्रयोदशी (धन तेरस) से होगा। कुबेरजी एवं धन देवी मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना होगी। इस दिन खरीदारी अति शुभ मानी जाती है। ऎसे में बाजार में जमकर खरीद फरोख्त होने की संभावना है। इसे लेकर इलेक्ट्रोनिक्स, ऑटो मोबाइल्स, बर्तन तथा आभूषणों की दुकानें सज गई हैं।

आनंद ज्योतिष कार्यालय के पंडित शिवनारायण भट्ट ने बताया कि धन तेरस पर धन्वंतरि जयंती भी है। उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाएगी। शाम को कुबेर एवं मां लक्ष्मी की पूजा होगी। पं. भट्ट ने बताया कि पूजन का मुहूर्त शाम 5 से 6.15 बजे तक रहेगा। इस दिन गोपाल सहस्त्रनाम के पाठ भी होंगे। गुरूवार को रूप चौदस, शुक्रवार को दीपावली, शनिवार को खेंखरा तथा रविवार को भाई दूज पर्व मनाया जाएगा।

प्रमुख बाजार रोशनी से जगमगा उठे हैं। प्रतिष्ठानों को विद्युत रोशनी से सजाया गया है वहीं सामूहिक रूप से भी बाजार सजाए जा रहे हंै। नेहरू बाजार, सदर बाजार, प्रजापत मार्केट आदि में विशेष सजावट की गई है।

लोगों में इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया के सिक्कों का क्रेज बना हुआ है। मध्यमवर्गीय लोगों में इन सिक्कों के प्रति खासा लगाव है। जार्ज किंग एम्पोरियम के सिक्काें का चलन भी है। पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश के सिक्कों की भी विशेष मांग है। चांदी में तेजी के चलते सिक्कों के भाव बढ़े है। कुछ व्यवसायियों ने माना कि बाजार में विक्टोरिया के असली सिक्के मुश्किल से उपलब्ध है। राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री किशन पिछोलिया ने बताया कि सर्राफा बाजार मे अच्छी ब्रिकी होने की उम्मीद है। हालांकि भावों में बीते वर्ष की तुलना में तेजी है। मुख्य रूप से चांदी के सिक्के, बर्तन, गिफ्ट आइटम, हार, ब्रेसलेट, कान के झूमके, अंगूठी आदि की खरीद अघिक होती है। मानसून को देखते हुए व्यापारी वर्ग को इस पर्व से काफी आस हंै।

स्टिल के बर्तनों की खरीदारी जोरों पर रह सकती है। स्टिल के बेवड़े व चरू की बिक्री अघिक होती है। वहीं कीचन स्टैण्ड एवं कटलरी सामान की मांग अघिक है। सदर बाजार, नेहरू बाजार, राणा सांगा बाजार, सेंती आदि क्षेत्रों में बर्तनों की दुकानें सज गई हैं। तांबे के जग व बेवड़ों की भी विशेष मांग है।

प्रतापगढ़. दीपोत्सव के प्रथम दिन धनतेरस पर बुधवार को प्रतापगढ़ के बाजारों में धनवर्षा होगी। इसको लेकर बाजार पूरी तरह से सजे हुए हैं। व्यापारी भी बुधवार व धनतेरस एक साथ होने से खासे उत्साहित हैं। सदरबाजार, गोपालंगज बाजार सहित अन्य बाजार भी पूरी तरह से सजे हुए हैं। सोना-चांदी, बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर बड़ी मात्रा में ग्राहकों के उमड़ने की उम्मीद है। इस बार बम्पर फसल होने व कर्मचारियों को बोनस मिलने से भी बाजार में उत्साहजनक माहौल है।

जिला मुख्यालय पर इस बार विशेष यातायात व्यवस्था रहेगी। मुख्य बाजारों में में दो पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबन्ध रहेगा। यातायात व्यवस्था को लेकर शहर के मुख्य बाजारों, चौराहों आदि पर पुलिस के 30 अतिरिक्त जवानों को लगाया गया है।

सदर बाजार में दो पहिया व चौपहिया वाहनों के प्रवेश पर धनतेरस से दीपावली तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधीक्षक प्रेमप्रकाश टांक ने बताया कि सूरजपोल दरवाजे, गोपालगंज दरवाजा, धमोत्तर दरवाजा से वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हर दरवाजे पर दो-दो पुलिसकर्मी तथा बाजार में भी दो-दो पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

वृत निरीक्षक कोतवाली ओमकुमार ने बताया कि सूरजपोल व गोपालगंज दरवाजे के बाहर पुलिस कन्ट्रोल रूम पर वाहनों की पार्किग व्यवस्था रहेगी। इसी प्रकार धमोत्तर दरवाजे के बाहर, तथा किलारोड पर पुलिस चौकी के आगे वाहनचालक अपने वाहनों को पार्किग कर सकेंगे।

जिला कलक्टर के आदेश के तहत यहां बाजार में कोई भी अनुज्ञापत्र धारी पटाखा विक्रे ता बाजार में पटाखे नहीं बेच सकेंगे। पटाखे बेचने के लिए नगरपालिका परिसर के पीछे खाली स्थान निर्धारित किया गया है। यदि कोई बाजार में पटाखे बेचते पाया गया तो उसका सामान जब्त कर उसका अनुज्ञापत्र निलम्बित कर दिया जाएगा। इस दौरान राकेट पर प्रतिबंध लगाया गया है।


यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Aaj Tak : TV Today Network
Rank #2 :: IBN-7 : Network 18
Rank #3 :: Live India : Broadcast Initiatives Ltd.
Rank #4 :: India TV
Rank #5 :: STAR News : STAR TV
Rank #6 :: DD News : Doordarshan Kendra Delhi
Rank #7 :: Zee News : Zee News Ltd
Rank #8 :: NDTV India : New Delhi Television Ltd
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG