GMCH STORIES

भाजपा नगर महिला मोर्चा शहर में बनाएगी 3100 नए सदस्य

( Read 8090 Times)

11 Nov 17
Share |
Print This Page
चित्तौड़गढ़ भाजपानगर मंडल महिला मोर्चा की ओर से गुरुवार को गांधीनगर गोशाला के पास स्थित शिवम गार्डन में दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ। भाजपा के नगर मीडिया प्रमुख मनोज पारीक ने बताया कि महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष विमला गट्टानी ने स्वागत उदबोधन में विशेष सदस्यता अभियान के तहत शहर में 3100 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेखा व्यास ने की। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रभान सिंह आक्या तथा विशिष्ट अतिथि सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरुदेवी अहीर, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, चंदेरिया मंडल अध्यक्ष रोहिताश्व जाट, नगर महामंत्री सागर सोनी, नगर महामंत्री अनिल इनाणी, जिला महामंत्री मीनू कंवर जिला मंत्री ऊषा रांधड़ थीं। संचालन नगर प्रवक्ता संजीव शर्मा ने किया। आभार महिला मोर्चा नगर महामंत्री ममता सिंह प्रेमलता गोस्वामी ने किया विधायक आक्या ने महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए संगठन को मजबूत करने का आहवान किया। पार्षद अनुराधा वैष्णव को सदस्यता अभियान प्रभारी एवं तृप्ति सोनी को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना ने वंदेमातरम कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी पर जोर दिया। सतपाल दुआ, राम जानकी सोमनी, उपाध्यक्ष रेखा गौड़ ,शशिकला गुप्ता, पार्वती राजोरा, प्रतिभा गुप्ता,मंजू नाहटा, रुक्मणी वासवानी भी उपस्थित थे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chittor News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like