वेदांत का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार वापस लिया

( Read 6284 Times)

30 Aug, 10 14:17
Share |
Print This Page

वेदांत का अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार वापस लिया लंदन | खनन कंपनी वेदांत रिसोर्सेज की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। अब कंपनी से कामकाज में बेहतरीन सुरक्षा इंतजामों के लिए दिया गया अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार वापस ले लिया गया है। आरोप है कि कंपनी ने भारत के छत्तीसगढ़ में बाल्को एल्युमिनियम संयंत्र में हुई दुर्घटना की सूचना दबाकर यह पुरस्कार हासिल किया था। बाल्को कारखाने में पिछले साल एक निर्माणाधीन चिमनी ढहने से करीब 40 कर्मचरियों की मौत हो गई थी। इस काम में चीन के इंजीनियर भी लगे थे। ब्रिटेन के अखबार आब्जर्वर की रिपोर्ट के अनुसार ब्रिटेन के एफटीएसई (100 शेयर सूचकांक) में शामिल खनन कंपनियों के कारखानों में पिछले साल हुई दुर्घटनाओं के बारे में प्रकाशित एक विस्तृत विश्लेषण के बाद ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल ने वेदांत से तत्काल पुरस्कार वापस ले लिया है। आब्जर्वर के विश्लेषण के मुताबिक लंदन की अग्रणी बहुराष्ट्रीय खनन कंपनियों की सालाना रिपोर्ट और शेयरधारकों को दी गई सूचना में 154 कार्य संबंधी मौतों का खुलासा किया गया है। वेदांत में सबसे ज्यादा 67 कर्मचारियों की मौत हुई। इसके बाद एंग्लो-अमेरिकन में 20 और काजाखमिस में 17 कर्मचारियों की मौत हुई। ईएनआरसी कंपनी में 12 कर्मचारी मारे गए। कंपनियों ने उन देशों का खुलासा नहीं किया जहां ये कर्मचारी मारे गए थे। हालांकि ऐसा अनुमान है कि ये मौतें उन देशों में हुई हैं जो संसाधन के मामले में धनी और श्रम के मामले में सस्ते हैं। एक अनुमान के मुताबिक 67 कर्मचारियों की मौत भारत में जबकि 29 कजाकिस्तान और 25 दक्षिण अफ्रीका में हुई।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: व्यापार
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Harivansh Rai Bachchan
Rank #2 :: Subhadra Kumari Chauhan
Rank #3 :: Suryakant Tripathi 'Nirala'
Rank #4 :: Vikram Seth
Rank #5 :: Mahadevi Verma
Rank #6 :: Munshi Premchand
Rank #7 :: Amit Chaudhuri
Rank #8 :: Arundhati Roy
Rank #9 :: Jhumpa Lahiri
Rank #10 :: Anita Desai
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG