वोडाफोन में हिस्सेदार बनेगी पीरामल

( Read 844 Times)

05 Feb, 12 10:49
Share |
Print This Page

मुंबई। देश की प्रमुख दवा कंपनी पीरामल हेल्थकेयर टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन में 5.5 फीसदी हिस्सेदारी और खरीदने जा रही है। इस सौदे पर वह 3,007 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इसके बाद वोडाफोन इंडिया में पीरामल की हिस्सेदारी बढ़कर 11 प्रतिशत हो जाएगी। कुछ दिन पहले ही वोडाफोन ने सुप्रीम कोर्ट में 11,000 करोड़ रुपये का आयकर मामला जीता है। इससे टेलीकॉम कंपनी में इस निवेश को खासा लाभदायक माना जा रहा है। अपने दवा कारोबार के प्रमुख हिस्से को वर्ष 2010 में अमेरिकी कंपनी को बेचने वाली पीरामल के पास कई हजार करोड़ की नकदी जमा है।
उद्योगपति अजय पीरामल की अगुआई वाली पीरामल हिस्सेदारी की यह खरीद ईटीएचएल कम्युनिकेशंस होल्डिंग्स [एस्सार] से करेगी। बीते साल वोडाफोन ने संयुक्त उद्यम में भारतीय भागीदार एस्सार की 33 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। यह सौदा 5.4 अरब डॉलर में हुआ था।
इसके बाद कंपनी में वोडाफोन का हिस्सा बढ़कर 75.35 फीसदी हो गया। यह सरकार द्वारा तय 74 प्रतिशत की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश सीमा [एफडीआइ] से अधिक है। इस नियम के फंदे वोडाफोन तभी बच पाई, जब अगस्त, 2011 में पीरामल ने 5.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 64 करोड़ डॉलर [2,900 करोड़ रुपये] में खरीद ली। सौदे के तहत पीरामल को यह सुविधा होगी कि वह वोडाफोन के आइपीओ के दौरान टेलीकॉम कंपनी से बाहर निकल सकती है। वोडाफोन का आइपीओ इसी साल आने वाला है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: व्यापार
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Draco Malfoy : Tom Felton
Rank #2 :: Hermione Granger : Emma Watson
Rank #3 :: Lord Voldemort : Ralph Fiennes
Rank #4 :: Sirius Black : Gary Oldman
Rank #5 :: Bellatrix Lestrange : Helena Bonham Carter
Rank #6 :: Neville Longbottom : Matthew Lewis
Rank #7 :: Dobby : The house-elf
Rank #8 :: Ginny Weasley : Bonnie Wright
Rank #9 :: Minerva McGonagall : Dame Maggie Smith
Rank #10 :: Rubeus Hagrid : Martin Bayfield
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG