GMCH STORIES

प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा

( Read 3944 Times)

20 May 18
Share |
Print This Page
प्रिंस हैरी और मेगन की शादी में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा विंडसर। ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मार्कले की शादी में शामिल होने वाली दुनिया की मशहूर हस्तियों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी शामिल थीं। प्रियंका ने हल्के नीले रंग का लॉन्ग कोट ड्रेस पहना हुआ था और सिर पर बेहद खूबसूरत हैट लगाया हुआ था। यह उम्मीद थी कि प्रियंका की हॉलीवुड के करीबी मित्रों में से एक दोस्त मार्कले की शादी में बॉलीवुड अदाकारा अतिथियों की सूची में शामिल होंगी। 36 वर्षीय मार्कले एक अभिनेत्री के रूप में काफी चर्चित है।

प्रियंका ने कहा ,‘‘ मैं मेगन को कुछ वर्षों से जानती हूं और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं तथा मैं वास्तव में इस बड़े दिन का हिस्सा बनने पर खुश हूं।’’ इस शाही शादी में शामिल होने वाली कुछ और मशहूर हस्तियों में हॉलीवुड स्टार जार्ज क्लूनी और उनकी पत्नी एमाल , टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स , फुटबाल स्टार डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया और पॉप स्टार एल्टन जॉन आदि शामिल है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Entertainment
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like