GMCH STORIES

10वीं में रांची की श्रुति स्टेट टॉपर

( Read 5483 Times)

19 May 15
Share |
Print This Page
रांचीआईसीएसई-10वींऔर 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया। प्रदर्शन में छात्राएं छात्राें से आगे रहीं। 10वीं में रांची की छात्रा श्रुति कुमारी ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर जमशेदपुर की श्रेया पालित रही। जमशेदपुर के शिल्पी अग्रवाल और विनय कुमार अग्रवाल ने बराबर अंक लाकर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
वहीं 12वीं साइंस में स्टेट टॉपर और सेकेंड स्टेट टॉपर जमशेदपुर के ही छात्र रहे। उत्कर्ष त्यागी और सुरभि सिंह ने 98.75 प्रतिशत अंक लाकर संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे। दीपाली गर्ग ने दूसरे स्थान पर कब्जा जमाया। जबकि जमशेदपुर के आदर्श आर्या और धनबाद की सोनम मिश्रा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में धनबाद की सिमरन केजरीवाल ने राज्य में पहला स्थान पाया है। दूसरे स्थान पर जमशेदपुर के शायन चटर्जी रहे। वहीं जमशेदपुर की प्रिया घोष और रांची की ऐश्वर्या ठाकुर ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।

This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like