कृष्ण भजन में रमे श्रद्धालु

( Read 9268 Times)

01 Sep, 10 11:32
Share |
Print This Page

कृष्ण भजन में रमे श्रद्धालु भीलवाडा। कहीं सालिगराम रूप पालने में झूलेगा, तो कहीं कारागार में गोपाल के जन्म पर उजियारा फैलेगा। वृंदावन, इंदौर आदि जगहों से आए कलाकार कृष्ण जीवन से जुडे प्रसंगों की झांकियां सजा रहे हैं। जन्माष्टमी गुरूवार को है लेकिन कई जगह महोत्सव शुरू हो गए हैं। वहीं कुछ मंदिरों में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शहर के सभी बडे मंदिर रंगीन फर्रियों, विद्युत सज्जा से सज गए हैं। रात होते ही समूचा मंदिर परिसर जगमगा उठता है। जन्माष्टमी पर विशेष प्रसाद पंजरी बनाने, अनुष्ठान और रात्रि जागरण की तैयारियां करने में धर्मावलम्बी जुटे हुए हैं। बालाजी मार्केट स्थित बालाती मंदिर परिसर व पूरे बाजार को सजाया गया है। पं. आशुतोष शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर फूलों के बंगले मे ठाकुरजी बिराजेंगे जिस पर पुष्प वर्षा होगी। कृष्ण की झांकियां बनाने के लिए वृंदावन और मंदसौर के कलाकार आए हुए हैं। हनुमानजी को स्वर्ण चोला धारण करवाया जाएगा। राम दरबार के सामने नाव मनोरथ का विशेष दर्शन होगा। शाम 5.15 बजे से झांकियों के दर्शन शुरू हो जाएंगे। रात 10.30 बजे से 21 पंडित ठाकुरजी का दुग्धाभिषेक करवाएंगे। रात 12 बजे जन्मोत्सव दर्शन, महाआरती और प्रसाद वितरण होगा। प्रसाद के लिए ढाई बोरी पंजरी बनवाई जा रही है। दूधाधारी मंदिर में जन्माष्टमी पर कारागार की तरह सात द्वारों से बाल-गोपाल के दर्शन की झांकी सजाई गई है। महंत गुरूवंत शरण ने बताया कि मंदिर परिसर में कृष्ण जीवन के अलग-अलग प्रसंगों की झांकी सजाई जाएगी। फूलों और केले के तनों का ठाकुरजी का बंगला बनाया जाएगा। जन्माष्टमी के दिन शाम साढे सात बजे से दर्शन शुरू होंगे। रात्रि को पालना के दर्शन होंगे। रोडवेज बस स्टैंड स्थित दुर्गामाता मंदिर शक्तिधाम पर मंगलवार को तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव शुरू हुआ। महोत्सव के पहले दिन अपराह्न 3.15 बजे साई महिला मंडल की ओर से भजन कीर्तन आयोजित किया गया। श्रद्धालु कृष्ण भजनों पर झूमे। रात को हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती की आयोजन हुआ। महंत सत्यनारायण कुदाल ने बताया कि बुधवार को को सायं छह से रात दस बजे तक मंत्र जाप होगा। जन्माष्टमी पर सायं 7.15 बजे से पूजन, गोपाल सहस्त्रनाम पाठ, कान्हा का दुग्धाभिषेक, पंचामृत स्नान आदि होगा। रात 12 बजे राधा कृष्ण नृत्य और महाआरती होगी।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: भीलवाड़ा
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Sanjeev Kumar
Rank #2 :: Shahrukh Khan
Rank #3 :: Aamir Khan
Rank #4 :: Amitabh Bachchan
Rank #5 :: Salman Khan
Rank #6 :: Akshay Kumar
Rank #7 :: Dilip Kumar
Rank #8 :: Anil Kapoor
Rank #9 :: Dev Anand
Rank #10 :: Jitendra
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG