GMCH STORIES

प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान षिविर 20 सितम्बर को

( Read 4775 Times)

22 Aug 17
Share |
Print This Page
प्रतिभा सम्मान समारोह व रक्तदान षिविर 20 सितम्बर को बाड़मेर . स्थानीय रावणा राजपूत सभा भवन में मेजर दलपत शक्ति संगठन की बैठक रावणा राजपूत समाज जिलाध्यक्ष ईष्वरसिंह जसोल के मुख्य आतिथ्य व नगर अध्यक्ष अमोलख सिंह दईया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष दुर्जनसिंह गुडीसर, युवा जिलाध्यक्ष भाखरसिंह सोनड़ी के विषिष्ठ आतिथ्य व मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह पंवार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिला उपाध्यक्ष खीमराजसिंह सोढा ने बताया कि बैठक में पाली के लाखोटीया महादेव मंदिर में प्रदेष स्तरीय भजन गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रसिद्ध भजन कलाकार छोटूसिंह रावणा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ईष्वरसिंह जसोल ने कहा कि कड़ी मेहनत से सफलता अवष्य मिलती है। छोटूसिंह रावणा ने भी बहुत मेहनत की है तभी उन्हें गायन में सफलता मिली हैं। मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह पंवार ने बताया कि हैफा हिरों मेजर दलपतसिंह देवली के 99 वें बलिदान दिवस के उपलक्ष में 20 सितम्बर को संगठन द्वारा विषाला रक्तदान षिविर में एवं जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। इसको लेकर कार्यक्रम संयोजक दिलीपसिंह गोगादेव, सह संयोजक गोविन्दसिंह सोढा, आसूसिंह परिहार व गोविन्दसिंह सरदारपुरा को मनोनित किया गया। व 11 सदस्यी कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट दानसिंह राठौड़, गडरा मण्डल अध्यक्ष नाथूसिंह खारची, रामसर मण्डल अध्यक्ष हीरसिंह भाटी, ग्रामीण मण्डल जेठूसिंह दांता, बायतु मण्डल अध्यक्ष लूणसिंह चौखला, चौहटन मण्डल अध्यक्ष नवलसिंह परमार, सेड़वा मण्डल श्रवणसिंह फागलिया, सिणधरी मण्डल अध्यक्ष जालमसिंह झाला, हरीसिंह राठौड़, पार्षद रविन्द्रसिंह भाटी, दषरथसिंह चौहान, हाथीसिंह कपूरड़ी, प्रेमसिंह, निम्बसिंह गंगासरा, अषोकसिंह राणीगांव, धर्मेन्द्रसिंह परमार, जसू भाटी, विषनसिंह भाटी आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : National News , Barmer News , Editors Choice
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like