GMCH STORIES

शिविर में 384 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

( Read 2529 Times)

07 Jul 15
Share |
Print This Page
बांसवाड़ा | राजस्व लोक अदालत अभियान के तहत जिले में चल रहे न्याय आपके द्वार शिविरों में राजस्व संबंधित प्रकरणों का निस्तारण कर काश्तकारों को राहत दी जा रही वही बड़ी संख्या में राजस्व प्रकरणों का समाधान किया जा रहा है। सोमवार के शिविर में कई राजस्व संबंधित प्रकरणों का समाधान किया गया। गढ़ी उपखंड की ग्राम पंचायत रोहिड़ा के शिविर में 384 प्रकरणों का निस्तारण किया। तहसीलदार केसरसिंह चौहान ने बताया कि खातेदारी के 47, बंटवारे के 27, नाम शुद्धि, नामान्तकरण के 151, सीमा जानकारी के 7 मसलों को सुलझाया। वही 149 राजस्व नकलों का वितरण किया गया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Banswara News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like