बिके जडेजा, लक्ष्मण खाली हाथ

( Read 721 Times)

05 Feb, 12 09:36
Share |
Print This Page

टी20 मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बदौलत मैन आफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले रवींद्र जडेजा को आईपीएल नीलामी में आखिर वो इनाम मिल गया जिसकी उनको दरकार थी जबकि वीवीएस लक्ष्मण को कोई खरीददार नहीं मिला।

चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल नीलामी में रवींद्र जडेजा को 20 लाख डालर [लगभग नौ करोड़ 72 लाख रुपए] में खरीद लिया है। जडेजा ने इस निलामी में कई फ्रेंचाइजी टीमों को लुभाया लेकिन बाजी चेन्नई सुपरकिंग्स ने ही मारी। चेन्नई सुपर किंग्स और डेक्कन चार्जर्स के बीच 20 लाख डालर की राशि पर जडेजा को लेकर मुकाबला बराबर था लेकिन सीएसके ने टाईब्रेकर में बाजी मार ली।
वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया दौरे पर खराब फार्म से जूझने वाले टीम इंडिया के वेरी वेरी स्पेशल वीवीएस लक्ष्मण को इस सीजन की नीलामी में कोई खरीददार नहीं मिला। उधर, विदेशी खिलाड़ियों की बात की जाए दिल्ली डेयरडेविल्स ने महेला जयवर्धने को 14 लाख डालर में खरीदा जबकि न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैकुलम को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9 लाख डालर में खरीदा।
पहले सीजन में भी मैकुलम केकेआर का ही हिस्सा थे लेकिन बाद में उन्हें कोच्चि ने अपने टीम में शामिल कर लिया था। वहीं आस्ट्रेलिया के खिलाफ ट्वंटी20 मैचों में अच्छी गेंदबाजी करने वाले विनय कुमार को भी अपने प्रदर्शन का इनाम मिल गया। विनय को रायल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 10 लाख डालर में खरीदा जबकि कोच्चि टस्कर्स केरल के खत्म होने से नीलामी में शामिल हुए तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत को राजस्थान रायल्स ने चार लाख डालर में खरीद लिया। वहीं, आरपी सिंह को मुंबई इंडियंस ने छह लाख डालर में अपनी टीम में शामिल कर लिया। इसके अलावा रोमेश पोवार [1,60,000 डालर] को किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा, वेस्टइंडीज के सुनील नाराइन [7,00,000 डालर] को केकेआर ने खरीदा, 40 वर्षीय आस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रैड हाग [1,80,000 डालर] को राजस्थान रायल्स ने खरीदा, पार्थिव पटेल [6,40,000 डालर] को डेक्कन चार्जर्स ने हासिल किया जो कि उनके चार लाख डालर के शुरुआती मूल्य से काफी ज्यादा था और श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीथरन [2,20,000 डालर] में बेंगलोर की टीम ने खरीदा। नीलामी के पहले सत्र में आस्ट्रेलिया के पीटर सिडल और इंग्लैंड के ग्रीम स्वान जैसे स्टार खिलाड़ियों सहित कई और दिग्गज खिलाड़ियों के लिए कोई खरीददार आगे नहीं आया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खेल जगत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Chartres Cathedral
Rank #2 :: Dune of Pyla
Rank #3 :: Palais des Papes
Rank #4 :: Chateau de Chambord
Rank #5 :: Gorge du Verdon
Rank #6 :: Mont Saint-Michel
Rank #7 :: Palace of Versailles
Rank #8 :: Chamonix
Rank #9 :: St Tropez
Rank #10 :: Eiffel Tower
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG