सांसद से पार्षद करें अपने घरों से शुरूआत

( Read 5890 Times)

14 Jun, 11 17:36
Share |
Print This Page

बजट में वाटर हार्वेस्टिंग हेतु प्रावधान भी करें

बिना पानी विकास कैसे होगा यह सभी जानते है। अभी-अभी नगर विकास प्रन्यास ने अपना बजट समाचार पत्रों में दिया है। करोडों का बजट है, 60 लाख रूपए प्रतिदिन खर्च करना है। इसी तरह नगर परिषद का भी करोडों का बजट है। पर दोनों ही स्थानीय निकायों के बजटों में ”वाटर हार्वेस्टिग“ को प्रोत्साहन देने हेतु बजट का कोई प्रावधान नहीं है। नगर परिषद व नगर विकास प्रन्यास दोनों ही जनहित के, मनोरंजन के, मेले, खेल इत्यादि में लाखों रूपए खर्च कर रही है। परंतु “वर्षा जल संरक्षण“ हेतु उसके प्रचार प्रसार हेतु उसे अपने घरों में कैसे करें। इस हेतु दो-तीन सहज सरल तकनीक की जानकारी हेतु विज्ञापन व उसे प्रोत्साहन देने हेतु बजट में कोई प्रावधान नहीं रख रहे है।
अतः सबसे पहले जनप्रतिनिधि अपने घरों में वाटर हार्वेस्टिंग की शुरूआत करें, चाहे वो सांसद हो या पार्षद। तभी वाटर हार्वेस्टिंग जन-जन में व्याप्त होगा।
कम से कम एक हेण्डपम्प या नलकूप को हर पार्षद को रिर्चाज करवाना चाहिए ताकि आने वाली वर्षा का पानी हर वर्ष की भांति व्यर्थ न बह जाये।
नगर के कई विभागों को पिछले 5-6 वर्षों से वर्षा पूर्व वाटर हार्वेस्टिंग हेतु पत्र लिखकर उनके विशाल भवनों से व्यर्थ बह जाने वाले वर्षा जल के बारे में उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग हेतु प्रेरित कर रहा हूं।
इस वर्ष भी प्रेरित किया है पर सिवाय रनाटे मेडिकल कॉलेज व गंगा हॉस्टल होम साइंस के परिसर में डॉ. ए.ए. सैफी एवं डॉ. सुमन के नेतृत्व में यह कार्य हो सका है। अन्य विभाग व सांसद से पार्षद भी आगे आएं तभी हमारे उदयपुर का “जल-बीमा“ हो सके।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: उदयपुर , जल - उर्जा सरक्षण
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Oil and Natural Gas Corporation
Rank #2 :: Tata Consultancy Svcs : India Software & Services
Rank #3 :: Reliance : India Oil and Gas Operations
Rank #4 :: National Thermal Power Corporation
Rank #5 :: Indian Oil
Rank #6 :: Bharti Airtel : India Telecommunications Services
Rank #7 :: Steel Authority of India : India Materials
Rank #8 :: Larsen & Toubro : Construction
Rank #9 :: Bharat Heavy Electricals : India Capital Goods
Rank #10 :: Reliance Communications : India Telecommunications Services
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG