लोक कलाकारों ने अपनी विमोहिनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।

( Read 1455 Times)

06 Feb, 12 19:02
Share |
Print This Page

 लोक कलाकारों ने अपनी विमोहिनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। डूंगरपुर, आदिवासियों के आस्थाधाम बेणेश्वर मेले में जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में मेलार्थियों के अनुरंजनार्थ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग निशाओं का शुभारंभ रविवार रात्रि हुआ। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों के साथ वागड अंचल के लोक कलाकारों ने अपनी विमोहिनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।
धाम परिसर में स्थापित किए गए मुक्ताकाशी रंगमंच पर वाग्देवी सरस्वती की छवि के सम्मुख दीप प्रज्वलन और केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीतसिंह मालवीया द्वारा कुण्डी व थाली के वादन से प्रारंभ इस रंगारंग सांस्कृतिक निशा में एक-एक करके लोक कलाकारों ने विभिन्न प्रकार के नृत्यों की प्रस्तुतियों से मेलार्थियों को जमकर आनंदित किया। कार्यक्रम के आरंभ में पाली के दुर्गादेवी एवं दल व गोगुंदा के कालूदास एवं दल ने सामूहिक रूप से तेरहताली नृत्य की प्रस्तुति देकर पूरे मंच पर अपनी धाक जमा दी। इसी प्रकार निवाई (टोंक) से आए छत्रधारी शर्मा एवं दल ने अलगोजा नृत्य, नेहरूलाल गरासिया एवं दल ने वालर नृत्य की प्रस्तुति के बाद जब चैत्र पूर्णिमा व होली पूजा दौरान महाराष्ट्र में आयोजित होने वाले सोंगी मुखौटी नृत्य की प्रस्तुति दी। इस दल ने शेर, बेताल, कालभैरव व नरसिंह अवतार का मुखौटा धारण कर नृत्य की प्रस्तुति दी तो मंच पर सांस्कृतिक पात्र साकार हो उठे।
इसी प्रकार डांग गुजरात का भवाडा नृत्य के साथ भाौहे विरल शिवाजी एवं दल ने देवी महाकाली का मुखौटा धारण करने के साथ ही चंद्रचुड,तारकासुर, अर्जुन व भीम के मुखौटों के साथ अखातीज पर किए जाने वाले नृत्य को प्रस्तुत कर मौजूद दर्शकों को रोमांचित किया। सांस्कृतिक संध्या में गुजरात बडौदा के कंचनभाई राठवा ने तेज गति वाले आदिवासी नृत्य की प्रस्तुति दी तो दादरानागरा हवेली रमेशमंगल भुसारा ने जून माह में धान की फसल बोने के दौरान भगवान ईन्द्र को रिझाने व दीपावली पर मन्नत छोडने के दौरान प्रस्तुत किए जाने वाले ढोल नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी।
स्थानीय कलाकारों में नवनीत साद एवं दल द्वारा आगम वाणी पर आधारित संत मावजी का रास प्रस्तुत कर कृष्ण लीलाओं को प्रस्तुत कर भावविभोर किया वहीं कतिसौर के कमलेश बामनिया एवं दल ने वागडी हास्य नाटक अनपढ नौकर का मंचन कर मौजूद दर्शकों को लौटपोट किया।
इस सांस्कृतिक संध्या में पर्यटन उपनिदेशक वी.के.जैन, सहायक निदेशक दिलीपसिंह व विकास पण्ड्या, पर्यटन अधिकारी अनिल तलवाडया, मेला मजिस्ट्रेट बलदेव शर्मा, तहसीलदार गौतमसिंह, बेणेश्वर शिवालय ट्रस्ट के बलवंतसिंह वालाई मोहनलाल सुखाडया विश्वविद्यालय के प्रो. अशोक सिंह सहित बडी संख्या में मेलार्थी और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे । सांस्कृतिक संध्या का संचालन ब्रजमोहन तू्फान ने किया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें , कला और संस्कृति
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: SAB TV
Rank #2 :: Colors TV
Rank #3 :: Imagine TV
Rank #4 :: Sahara One
Rank #5 :: Sony Entertainment Television
Rank #6 :: STAR Plus
Rank #7 :: STAR One
Rank #8 :: STAR Utsav
Rank #9 :: Zee Next
Rank #10 :: DD National
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG