लखनऊ | पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की जन्म शताब्दी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गायत्री परिवार रचनात्मक ट्रस्ट, राजाजीपुरम द्वारा पांच दिवसीय 24 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 22 से 26 फरवरी तक लोधेश्र्वर मंदिर, देवपुर रोड पारा, राजाजीपुरम में आयोजित होगा। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी कृष्ण औतार गुप्ता ने बताया कि शांतिकुंज के प्रतिनिधियों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा। उधर, युगतीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्ति पीठ द्वारा प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।
कथा कुर्सी रोड स्थित गौराबाग पार्क में 23 से 29 फरवरी तक होगी। कथा अपराह्न 4 बजे से शुरू होगी। कथा में पंडित श्री राम शर्मा आचार्य की शिक्षाओं से श्रद्धालुओं का मार्ग दर्शन किया जाएगा। प्रबंध ट्रस्टी डॉ. एपी शुक्ल ने बताया कि 7 दिवसीय कार्यक्रम में योगाभ्यास के जरिए शरीर व मन को स्वस्थ/ संतुलित रखने के उपाय बताए जाएंगे।