विवाहिता की मौत पर हंगामा
( Read 5608 Times)
26 Apr 15
Print This Page
लखनऊ। महानगर के तकिया की तैय्यबा उर्फ पिंकी (25) की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। मायके वाले दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कालोनी में ही भिड़ गए। इसके बाद सिविल अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। आधे घंटे तक सिविल अस्पताल चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को हटाया। पुलिस ने विवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने पति सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। महानगर में रहने वाले इस्लाम का विवाह अक्तूबर 2014 में कैण्ट की पिंकी के साथ हुआ। पिता मंसूर ने बताया कि पिंकी पांच के गर्भ से थी। पिता का आरोप है कि इस्लाम दहेज की मांग कर रहा था। जब पिंकी मना करती तो उसकी पिटाई करता। मंसूर ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व व्यापार करने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। जिसे इस्लाम को दिया था। लेकिन इस्लाम ने इन रुपयों को शराब और जुए में उड़ा दिया। इस्लाम और रुपयों की मांग करने लगा। शुक्रवार रात पिंकी की अचानक तबियत खराब हो गया। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर महानगर संजय नाथ तिवारी ने बताया कि पिता ने पति सहित ससुराल के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। जिस पर पति सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Rajasthan