GMCH STORIES

स्वतंत्रता सैनानी एवं उत्तरप्रदेश की पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जन्मतिथि पर

( Read 7366 Times)

14 Feb 18
Share |
Print This Page
उदयपुर । स्वतंत्रता सैनानी एवं उत्तरप्रदेश की पूर्व राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जन्मतिथि पर आज रक्षाबंधन, धानमण्डी स्थित उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस मीडिया सेन्टर अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा ने कहा कि देश की आजादी के आन्दोलन में पुरुषों के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चलने वाली महिलाओं में सरोजिनी नायडू का प्रमुख स्थान है। उनके जैसी निडर, प्रखर बुद्धि, कुशल वक्ता, राजनीतिज्ञ एवं बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महिला का अन्य उदाहरण भारतीय आजादी के इतिहास में मिलना मुश्किल है। आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण के अपने दायित्व को भी बखूबी निभाया। वे हर भारतीय महिला की प्रेरणास्रोत हैं।
पुष्पांजलि अर्पित करने वालों में अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, मदन पटेल, संदीप गर्ग, निकुंज पटेल, संतोष मेघवाल, लोकेश आमेटा, जालमसिंह देवड़ा सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like