GMCH STORIES

अरावली में ‘‘राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन

( Read 4556 Times)

21 Jan 18
Share |
Print This Page

अरावली इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल स्टडीज, उमरडा उदयपुर में आज दिनांक २०/०१/२०१८ को ‘‘राज्य स्तरीय प्रोजेक्ट एवं पोस्टर प्रतियोगिता‘‘ का आयोजन अरावली नॉलेज केम्पस में किया गया। अरावली कॉलेज के निदेशक डॉ. हेमन्त धाभाई के अनुसार संम्भाग के विभिन्न विद्यालयों से लगभग ५०० से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अरावली ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के पेट्रोन श्री. ओम प्रकाश अग्रवाल व सचिव श्री एन. एल. खेतान ने सर्वप्रथम सरस्वती वन्दना एवं दीप प्रज्जवलन करके कार्यक्रम का आगाज किया। माल्यार्पण कर तथा उपरणा पहना कर सभी विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.मारू, निदेशक माईन्स एवं जुलोजी थे। उन्होने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए नवीनतम तकनीक पर आधारित बहुउद्देश्य प्रोजेक्ट के निर्माण एवं वर्तमान समय में उपलब्ध तकनीकी प्रोजेक्ट्स को बहुउपयोगी बनाने के लिए जोर दिया। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ. नवीन चौधरी, विभागाध्यक्ष कम्प्यूटर एवं सांइन्स विभाग सी.टी.ए.ई. थे। डॉ. चौधरी ने अपने उदबोधन में छात्रों को उत्पादकता बढाने एवं नवीनतर ऊर्जा प्रकम पर शोध करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर श्रीमान् नरेशचन्द्र डांगी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम थे। कार्यक्रम में तकनीकी एवं चिकित्सा क्षेत्र से सम्बन्धित विभिन्न प्रकार के प्रोजेक्ट थे। जिसमें मुख्यतः कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिोनिक्स एवं कम्युनिकेशन, मेकेनिकल, सिविल एवं इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग से सम्बन्धित थे। विद्याथियों ने पोस्टर प्रतियोगिता में बढचढ कर हिस्सा लिया। पोस्टर प्रतियोगिता कि थीम सरकार द्वारा संचालित परियोजना डिजिटल इण्डिया, मेक इन इण्डिया तथा स्वच्छ भारत अभियान थी। प्रतियोगिता सम्भाग के ७० विद्यालयों ने भाग लिया जिसमें मुख्यतः सेन्ट मैरी कॉन्वेन्ट स्कूल, एम.एम.पी.एस.स्कूल, सेन्ट एन्थोनी, गुरूनानक सीनियर हायर सेकेण्डरी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आसपुर, तथा डुगंरपुर थे। प्रतियोगिता जज पेनल में डॉ. डी.एस.मारू, डॉ. नवीन चौधरी, अरावली पेट्रोन श्रीमान् ओ.पी. अग्रवाल, सचिव श्रीमान् एन.एल.खेतान, डिन एकेडमीक श्रीमती संगीता शर्मा थे।
कार्यक्रम का संचालन सुश्री डोली दवे ने किया। अन्त में निदेशक ने गणमान्य अतिथियों एवं छात्रों को इस सफल आयोजन के धन्यवाद प्रेषित किया तथा निकट भविष्य में भी ऐसे आयोजन करने के प्रति संकल्प दौहराया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Udaipur News , English News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like