GMCH STORIES

सम्मेदशिखर जी पहुंचे यात्रियों ने किया शांति विधान,

( Read 10004 Times)

16 Jan 18
Share |
Print This Page
सम्मेदशिखर जी पहुंचे यात्रियों ने किया शांति विधान, उदयपुर, श्री सम्मेदशिखरजी यात्रा के लिए उदयपुर से दो अलग- अलग ट्रेनों में गए यात्री जिनमें पहली ट्रेन में 421 यात्री एवं दूसरी ट्रेन में 151 यात्रियों ने सम्मेदशिखरजी पहुंचने के बाद अमृता दीदी के नेतृत्व में वृहद स्तर पर शांति विधान किया। सम्मेेदशिखरजी से अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत ने बताया कि सभी यात्री हर्षोल्लास के साथ जयकारे लगाते हुए शिखरजी में दिगम्बर जैन बीस पंथ कोठी में पहुंचे। वहां पर अमृता दीदी के नेतृत्व में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के बाद शांति विधान हुआ। विधान में जिनेन्द्र भगवान के 101 अघ्र्य चढ़ाये गये। विधान के बाद भजन- कीर्तन हुए एवं एवं अन्त में आरती के साथ विधान का समापन हुआ।
संघपति सुरेश राज कुमार पदमावत ने बताया कि मंगलवार तडक़े 2 बजे सभी यात्री शिखरजी की वन्दना के निकलेंगे। 29 किलोमीटर की परिक्रमा में प्रथम दर्शन भगवान गौमत गन्धर्व के होंगे तथा अन्तिम दर्शन भगवान श्री पाश्र्वनाथ के होंगे। शिखर जी पर स्थित 20 टोंक की सभी यात्री अलग- अलग वन्दना करेंगे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Chintan
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like