GMCH STORIES

वंडर सीमेंट में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन

( Read 6568 Times)

10 Jan 18
Share |
Print This Page
वंडर सीमेंट में खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन उदयपुर। वंडर सीमेंट लि. की भट्टकोटडी लाईम स्टॉन माईन्स पर भारतीय खान ब्यूरो (अजमेर) के तत्वावधान में मनाये जा रहे 28 वें खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण सप्ताह के उपलक्ष्य में खान निरीक्षण दल द्वारा वंडर सीमेंट लि. की खदान का निरीक्षण किया गया।
वंडर सीमेंट लि. के माईन्स प्रमुख एम. के. बोकाडिया द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कम्पनी के अध्यक्ष, वक्र्स एस. एम. जोशी ने निरक्षण दल को खान पर्यावरण के साथ-साथ खनिज दोहन के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथां खनिज एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक किया। महा प्रबन्धक (माईन्स) अशोक आचार्य ने खदान में चल रहे संरक्षण कार्यों को जानकारी दी। निरीक्षण दल के सदस्यों ने वंडर सीमेंट द्वारा खान पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण के प्रति किये गये कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा स्लोगन, पोस्टर, प्रश्नोत्तरी, गीत, पर्यावरण वार्ता एवं पर्यावरण पर आधारित लघु नाटिका का मंचन किया गया तथा माईन्स परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश श्रृंगी ने किया। धन्यवाद कम्पनी के ओ. पी. राजपुरोहित ने किया।




Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Editors Choice
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like