उदयपुर मानसी भक्त मण्डल, बिग बाजार एवं सेलिब्रेशन मॉल के संयुक्त तत्वावधान में आज सेलिब्रेशन मॉल में कौन बनेगा कीचन सुपर स्टार प्रतियोगिता आयोजित गई।
मण्डल की अध्यक्ष रश्मिपगारिया एंव राजेश प्रधान ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 155 महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें से 5 महिलाएं फाईनल में पंहुची। उन सभी पंाच महिलाओं से हाथों-हाथ निर्धारित समय में फ्राईड राईस बनाने की रेसिपी दी गई। जिसमें सर्वश्रे६ठ फ्राईड राईस बनाने एंव सर्वश्रे६ठ प्रजेन्टेशन करने पर शीतल पोरवाल कीचन सुपर स्टार की विजेता बनी।
प्रतियोगिता की निर्णायक सरस डेयरी की अध्यक्ष गीता पटेल एवं शहर जिला कंाग्रेस की पूर्व अध्यक्ष नीलिमा सुखाडया थी।