उदयपुर,श्री रामचंद्र मिशन की ओर से पूज्य गुरुदेव बाबु जी महाराज का जन्म दिवस समारोह सेक्टर 4 स्थित मुख्यालय पर आध्यात्मिक चेतना के साथ बड़ी संख्या में अभ्यासियों ने मनाया। श्री रामचन्द्र मिशन सहज मार्ग द्वारा समारोह प्रातः 9.30 बजे प्रारंभ हुआ जिसमें मेडिटेशन सत्र में अभ्यासी भाई बहनों ने आध्यात्मिक लाभ लिया।
दोपहर के सत्र में मिशन के सदस्य एन.के.सक्सेना द्वारा आध्यात्मिक जीवन में गुरु की महत्ता पर व्याख्यान दिया। मिशन का संक्षिप्त विवरण केन्द्र समन्वयक राकेश दशोरा ने बताया। इस अवसर पर बाबुजी महाराज रामचन्द्र जी जीवन दर्शन, जीवन पद्धति एवं आध्यात्मिक दशा व दिशा पर आधारित डोक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन किया गया जिसमें आध्यात्मिक प्रश्नों की श्रृंखला एवं उत्तर-प्रत्युत्तर का विशेष तौर पर समावेश किया।
कार्यक्रम में राखी कटारिया एवं कमला शर्मा ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किये। मिशन द्वारा तनाव दूर करने के लिए निःशुल्क हार्टफूलनेश कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मनोज गंधर्व व जतिन भट्ट ने भी अपना सहयोग दिया। मिशन द्वारा प्रत्येक रविवार को सेक्टर 5 स्थित केन्द्र पर निःशुल्क अभ्यास कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके लिए आर.के.दशोरा (9414758214) व मुकेश पटेल (9166550509) पर सम्पर्क करें। 21 मई को हार्टफूलनेश कार्यक्रम के एक वर्ष पूर्ण होने पर सार्वजनिक रूप से ध्यान हेतु अभ्यास कराया जायेगा।