ट्वीट को सेंसर करने की घोषणा

( Read 1696 Times)

29 Jan, 12 09:52
Share |
Print This Page

वाशिंगटन | माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर द्वारा अलग-अलग देशों के आधार पर ट्वीट को सेंसर करने की घोषणा के बाद अमेरिका ने कहा है कि वह इस पर नजर रखेगा कि ट्विटर इसे कैसे लागू करता है। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता विक्टोरिया नुलैंड ने कहा, हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के प्रति समर्पित हैं। विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने पहले ही कहा था कि निजी कंपनियां जो भी विकल्प अपनाती हैं उसका प्रभाव इंटरनेट पर सूचनाओं के प्रवाह पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट कंपनियों को ऐसे विस्तृत सिद्धांत बनाने चाहिए जो उनका मार्गदर्शन करें। नुलैंड ने कहा, ट्विटर ने आपत्तिजनक सामग्री हटाए जाने के मामले में अपनी नीति स्पष्ट कर दी है, लेकिन जब तक हम यह नहीं देख लेते हैं कि इस पर अमल कैसे किया जाता है और इससे साइट की सामग्री कैसे प्रभावित होती है तब तक हम यह आकलन नहीं कर सकते कि यह इंटरनेट की आजादी के लिए अच्छा है या नहीं। सोशल नेटवर्रि्कग साइट ट्विटर ने शुक्रवार को ही घोषणा की थी कि वह आपत्तिजनक ट्वीट को अब सेंसर करेगा। सेंटर करने की यह व्यवस्था वह हरेक देश के अनुसार अलग-अलग करेगा। चूंकि भारत सरकार समेत कई देशों की सरकारों ने साइट पर रोकथाम की कवायद शुरू कर दी है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: अन्तर्राष्ट्रीय , विज्ञान एवं टेक्नोलॉजी
Your Comments ! Share Your Openion
More News for You !
:: International उत्तर कोरियाइयों ने 29 चीनी नागरिकों को ब...
:: International ओलेंड ने सत्ता संभालते ही मंत्रियों का व...
:: International पूर्व तानाशाह गद्दाफी का होटल परिसर जब्...
:: International पाक वायुसेना में दो प्रशिक्षु विमान टकर...
:: International आव्रजन घोटाले में भारतीय दंपती को दस साल ...
:: International अंतर्गत चित्र प्रदर्शनी तथा टीवी लाइव ब...
:: International गिलानी का भविष्य फहमीदा के हाथ में
:: International आतंकी संगठन नवीनतम सूचना प्रौद्योगिकी उ...
:: International जीन-मार्क अयरौल्ट फ्रांस के नए प्रधानमं...
:: International ब्रिटेन में भी अभिव्यक्ति की आजादी ब्रि...
:: International तालिबान ने सेंट्रल जेल पर किए गए हमले का ...
:: International पाक को शर्तो के साथ मदद पर अमेरिका में खी...
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Shimla
Rank #2 :: Kullu Manali
Rank #3 :: Auli
Rank #4 :: Udaipur
Rank #5 :: Goa
Rank #6 :: Mount Abu
Rank #7 :: Chilika Lake
Rank #8 :: Haflong
Rank #9 :: Jaisalmer
Rank #10 :: Kerala backwaters
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG