त्रिशंकु विधानसभा के आसार ,कांग्रेस बनेगी किंगमेकर!

( Read 869 Times)

04 Feb, 12 15:21
Share |
Print This Page

त्रिशंकु विधानसभा के आसार ,कांग्रेस बनेगी किंगमेकर! उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं। स्टार न्यूज-नील्सन की ओर से कराए गए ओपिनियन पोल के मुताबिक, समाजवादी पार्टी १३५ सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरेगी।

दूसरे नंबर पर बसपा (१०१ सीटें) होगी। कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) गठबंधन को ९९ सीटें मिलेंगी। इनमें ७९ कांग्रेस की और २० सीटें रालोद की हैं। भाजपा ६१ सीटों के साथ चौथे नंबर पर रहेगी।

मतदाताओं से उनकी पसंदीदा पार्टी के साथ ही कुछ अन्य सवाल भी पूछे। जैसे-कौन सी पार्टी राज्य में कानून-व्यवस्था लागू करेगी? १४ फीसदी लोगों ने कांग्र्रेस को, १२-१२ फीसदी ने भाजपा व बसपा को और ११ फीसदी ने सपा के पक्ष में वोट दिया।

महंगाई पर नियंत्रण पर १९ फीसदी ने भाजपा को तरजीह दी। २० फीसदी लोगों ने रालोद को अच्छे नेताओं की पार्टी माना।

भ्रष्टाचार हटाने, बिजली उपलब्ध कराने और गरीबी कम करने जैसे सवालों पर सभी पार्टियों को १० फीसदी से कम लोगों ने तरजीह दी। भ्रष्टाचार हटाने पर भाजपा को सर्वाधिक नौ फीसदी लोगों ने पसंद किया।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: A Bend in the Road
Rank #2 :: The Best of Me
Rank #3 :: Safe Haven
Rank #4 :: The Rescue
Rank #5 :: At First Sight
Rank #6 :: Three Weeks With My Brother
Rank #7 :: The Last Song
Rank #8 :: The Wedding
Rank #9 :: Dear John
Rank #10 :: The Lucky One
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG