निचली कोर्ट तय करेगी चिदंबरम की किस्मत

( Read 1703 Times)

02 Feb, 12 10:52
Share |
Print This Page

The lower court will decide the fate of Chidambaram

निचली कोर्ट तय करेगी चिदंबरम की किस्मत नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2 जी स्पेक्ट्रम घोटाले में गृह मंत्री पी.चिदंबरम को सह आरोपी बनाने संबंधी मामले को निचली अदालत को सौंप दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरूवार को जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रमण्यम स्वामी की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। स्वामी ने 2 जी मामले में चिदंबरम को आरापी बनाने की मांंग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने 10 जनवरी 2008 के बाद टेलीकॉम कंपनियों को दिए गए सभी लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। कोर्ट ने कंपनियों पर पांच पांच करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है। 2 जी मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित नहीं होगी। कोर्ट ने सीवीसी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। इसके अलावा कोर्ट ने 2008 के बाद के 122 लाइसेंस रद्द कर दिए हैं। कोर्ट ने इसके साथ ही 2 जी घोटाले की जांच के लिए एसआईटी के गठन को गैरजरूरी बताते हुए सीवीसी को सीबीआई जांच की निगरानी रखने और कोर्ट को रिपोर्ट देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले को चिदंबरम के लिए फौरी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: खास खबरें
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Ye Rishta Kya Kahlata Hai : Star Plus
Rank #2 :: TEN Action+
Rank #3 :: Kuch Toh Log Kahenge
Rank #4 :: Laagi Tujhse Lagan : Colors
Rank #5 :: Phulwa : Colors
Rank #6 :: Crime Petrol : Sony
Rank #7 :: Bade Achhe Lagte Hain : Sony
Rank #8 :: Balika Vadhu : colors
Rank #9 :: Na Aana Iss Desh Laado : colors
Rank #10 :: Geet : Star One
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG