GMCH STORIES

जल्द खुलेगा एलियन का सच

( Read 11073 Times)

15 Apr 15
Share |
Print This Page
वॉशिंगटन। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने पराग्रही प्राणियों के अस्तित्व को स्वीकारते हुए 2045 तक उनकी खोज का दावा किया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक भी अब मानने लगे हैं कि दूसरे ग्रहों पर जीवन महज संभावना नहीं, बल्कि सत्य भी है। बहुत मुमकिन है कि इंसान 2045 तक पृथ्वी से दूर अन्य ग्रहों पर जीवन के बारे में निर्णायक संकेत जुटा लेंगे।

वैज्ञानिकों के लिए एलियंस के जीवन की सच्चाई ज्यादा समय तक रहस्य नहीं रह सकेगी, लेकिन प्रश्न यही है कि कब तक। नासा की मुख्य वैज्ञानिक एलेन स्टोफेन ने इस सप्ताह अंतरिक्ष में जीवाणुओं के स्थानों के बारे में आयोजित किए गए सम्मेलन में कहा कि मुझे लगता है कि एक दशक के भीतर हमारे पास पृथ्वी से दूर अन्य ग्रहों पर भी जीवन के बारे में ठोस प्रमाण होंगे। हम 20 से 30 वर्षों की अवधि में इसके बारे में ठोस साक्ष्य जुटा लेंगे। हम जानते हैं कि कहां और कैसे खोजबीन करनी है। ज्यादातर मामलों में हमारे पास प्रौद्योगिकी है और हम इसे क्रियान्वित करने की दिशा में अग्रसर हैं। मैं सोचती हूं कि यकीनन, हम सही मार्ग पर हैं। हालांकि उन्होंने सावधान किया कि हम यहां एलियन के बारे में बात नहीं कर रहे हैं। हम छोटे-छोटे जीवाणुओं के बारे में बात कर रहे हैं।

यदि नासा का यह दावा सच साबित होता है तो सवाल यह उठता है कि तब क्या होगा? क्या एलियन मानव जैसे हैं या कि जैसी उनके बारे में कल्पना की गई है वैसे हैं? यदि वे मिल गए तो मानव के साथ कैसा व्यवहार करेंगे?
This Article/News is also avaliable in following categories : Tech News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like