सन्नी लिओन इन दिनों हिंदी सीखने में बिजी हैं। अपनी पहली हिंदी फिल्म के लिए वे बेहद मेहनत कर रही हैं। वे महेश भट्ट की फिल्म "जिस्म 2" के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। खबर है कि वे किसी ट्यूटर से हिंदी सीखने की बजाय ऑडियो के जरिए हिन्दी सीख रही हैं। भारतीय-कनाडाई मूल की पोर्न स्टार लियोन ने टि्वटर पर लिखा है कि मैं जिम जा रही हूं और ऑडियो के जरिए हिन्दी सीख रही हूं।
मेरा मानना है कि हिन्दी और पंजाबी सीखने में मुझे ज्यादा समय नहीं लगेगा। हालांकि मैं एक ट्यूटर भी रख सकती थी, लेकिन मुझे लगता है कि ऑडियो के जरिए मैं जल्दी यह भाषा सीख सकती हूं। मैं जिम जाती हूं, तब भी इस ऑडियो को सुनती रहती हूं।
मेरे लिए हिंदी लिखने से ज्यादा बोलना जरूरी है। इसीलिए मैं इसकी शब्दावली पर ज्यादा ध्यान दे रही हूं। सन्नी ने बताया कि हर समय ऑडियो सुनते रहने को लेकर मेरे दोस्त मेरी मजाक उड़ा रहे हैँं। उनका कहना है कि बॉलीवुड मूवी मिलते ही मैं खुशी के मारे पागल हो गई हूं। वैसे उनकी बात कुछ गलत नहीं है। यह फिल्म मिलने को लेकर मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं।