नाबालिग आरोपी ने किया 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म
( Read 5230 Times)
21 Mar 18
Print This Page
नई दिल्ली | जाफराबाद इलाके में मंगलवार को आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पुलिस के सामने खुद को नाबालिग बताया है। हालांकि पुलिस ने पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर शुरू कर दी है। लेकिन जाफराबाद थाना पुलिस आरोपी की सही उम्र पता कर रही है।
पुलिस के अनुसार बच्ची परिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहती है। जिस मकान में वह रहती है, उसी में आरोपी का परिवार रहता है। मासूम पास के स्कूल में तीसरी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार सुबह मासूम के स्कूल में परीक्षा परिणाम घोषित होना था। सुबह वह अपना रिजल्ट लेने के लिए घर से निकलने लगी। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी लड़के ने मासूम को अपने कमरे में खींच लिया। दरवाजा बंदकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। मासूम जब दर्द से चिल्लाई तो आरोपी ने उसे मारते हुए चुप रहने के लिए कहा। इस पर मासूम और जोर से चिल्लाई। बेटी की आवाज सुनकर माता-पिता को पता चल गया। वह आरोपी के कमरे में पहुंचे। वहां आरोपी का रंगे हाथों पकड़ लिया गया। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। इधर मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई।
आरोपी की सही उम्र पता करने में जुटी पुलिस
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Rajasthan