हॉकी इंडिया का एसोसिएट सदस्य बना पीएसपीबी
( Read 6013 Times)
28 May 16
Print This Page
नई दिल्ली । हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को पेट्रोलियम खेल संवर्धन बोर्ड (पीएसपीबी) को एसोसिएट सदस्य के रूप में शामिल किया जिससे यह इस वर्ग में जुड़ने वाला 36वां सदस्य बन गया। इससे पीएसपीबी अब सभी सालाना राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग ले सकता है जिनका आयोजन हॉकी इंडिया कराती है। हॉकी इंडिया के महासचिव मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने पीएसपीबी का उनके एसोसिएट सदस्य बनने का स्वागत किया।
This Article/News is also avaliable in following categories :
Sports News