GMCH STORIES

भारतीय खिलािड़यों का इंडोनेशिया मास्टर्स में निराशाजनक प्रदर्शन

( Read 4924 Times)

24 Jan 18
Share |
Print This Page
भारतीय खिलाड़ियों ने आज यहां शुरू हुए इंडोनेशिया मास्टर्स के द्रालीफायर दौर में निराशाजनक प्रदर्शन किया और कोईं भी खिलाड़ी 35,000 अमेरिकी डालर इनामी राशि वाले विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के द्रालीफायर दौर को पार नहीं कर पाया। अभिषेक येलेगर को पुरूष एकल के द्रालीफायर मुकाबले में इंडोनेशिया के वीगा वियो निर्वान्दा ने 22-20, 21-14 से हराया तो वही शुभांकर डे को भी स्थानीय खिलाड़ी पान्जी अहमद मौलाना ने 21-9 23-21 से मात दी। श्री कृष्णा प्रिया कुदारावाल्लि को महिला एकल के द्रालीफायर मुकाबले में मलेशिया की गोह जिन वेईं ने 21-7, 21-9 से शिकस्त दी। पुरूष युगल मुकाबले में कपिल चौधरी और ब्रजेश यादव की जोड़ी को इंडोनेशिया के साबर कार्यांमान गौतमा और फ्रेंगके विजा पुत्रा की जोड़ी ने 21-12, 21-8 से परास्त किया। भारतीय खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और एच.एस. प्रणय के अंतिम क्षणों में टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया जिसके बाद राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता पारपल्लि कश्यप को मुख्य ड्रा में जगह मिल गयी जहां कल उनका सामना मलेशिया के वेईं फेंग चोंग से होगा।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like