GMCH STORIES

पुरुषों की स्कीट टीम ने जीता कांसा

( Read 4464 Times)

13 Aug 17
Share |
Print This Page
नई दिल्ली। भारत की पुरुष स्कीट टीम ने कजाकिस्तान के अस्ताना में चल रही सातवीं एशियाई शॉट गन चैंपियनशिप में पुरु षों की स्कीट स्पर्धा में कांस्य पदक जीत लिया। यह भारत का टूर्नामेंट में सातवां पदक था। भारत ने अब तक प्रतियोगिता में दो स्वर्ण ,एक रजत और चार कांस्य पदक जीते हैं।शिराज शेख , मिराज अहमद खान और अंगद वीर सिंह बजवा की टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। हालांकि शिराज व्यक्तिगत वर्ग में नजदीकि अंतर से पदक से चूक गये। भारतीय टीम ने 375 में 347 अंक जुटाये और तीसरा स्थान हासिल किया। मेजबान कजाकिस्तान ने 350 के स्कोर के साथ रजत जबकि कुवैत की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया। व्यक्तिगत वर्ग में शिराज ने 33 का स्कोर किया और मामूली अंतर से चौथे स्थान पर रहकर पदक से चूक गये। संयुक्त अरब अमीरात को स्वर्ण पदक मिला।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like