भारतीय महिला हॉकी टीम ने चिली से मैच ड्रा खेला
( Read 4086 Times)
27 Mar 17
Print This Page
वैंकुवर । भारतीय महिला टीम ने महिला हॉकी विश्व लीग राउंड दो से पहले यहां चिली के खिलाफ एक करीबी मुकाबला 2-2 से ड्रा खेला। चिली ने 18वें मिनट में आगस्टिना वेनेगास ने गोल करके 1-0 से बढ़त दिलायी। इससे एक मिनट पहले भारत की रेणुका यादव को ग्रीन कार्ड दिखाया गया था। भारत हालांकि 35वें मिनट में बराबरी का गोल करने में सफल रहा। अनूपा बार्ला ने यह गोल पेनल्टी कार्नर पर दागा। एक मिनट बाद वंदना कटारिया ने मैदानी गोल करके भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। चिली को 53वें मिनट में पेनल्टी कार्नर मिला जिसे वेनेगास ने गोल में बदलने में गलती नहीं की।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Sports News