वाणी की बढ़त बरकरार
( Read 3134 Times)
24 Mar 17
Print This Page
पुणो। वाणी कपूर ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए बृहस्पतिवार को एक ओवर 72 का कार्ड खेला जिससे उन्होंने महिला पेशेवर गोल्फ टूर 2017 के दूसरे दिन भी अपनी बढ़त बनाए रखी। दिल्ली की वाणी कपूर ने तीसरे और पांचवें होल में बोगी की लेकिन इसके बाद उन्होंने छठे और सातवें होल में बर्डी बनायी। वाणी का स्कोर अभी इवन पार 142 है। पंचकुला की अमनदीप द्राल उनसे सात शाट पीछे दूसरे स्थान पर चल रही है। अमनदीप का कुल स्कोर 149 है। शर्मिला 151 के कुल स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर है।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Sports News