चौथे टेस्ट में अंपायरिंग नहीं कर सकेंगे रेफेल
( Read 3166 Times)
10 Dec 16
Print This Page
मुंबई : भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट के पहले दिन सिर में गेंद लगने से चोटिल हो गए अंपायर पॉल रेफेल इस मैच में आगे अंपायरिंग नहीं कर सकेंगे। आइसीसी ने शुक्रवार को बताया कि रेफेल का गुरुवार को सीटी स्कैन कराया गया। उन्हें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन डॉक्टर ने आराम की सलाह दी है। वह मुंबई टेस्ट में आगे अंपायरिंग नहीं करेंगे। उनकी जगह तीसरे अंपायर मराइस इरास्मस ने ली है। पहले दिन लंच के बाद रेफेल को फील्डर भुवनेश्वर कुमार के थ्रो फेंकने के बाद गेंद लग गई थी। उसके बाद खेल कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। बाद में अंपायर रेफेल मैदान से चले गए और तीसरे अंपायर इरास्मस ने उनकी जगह ली।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Sports News