GMCH STORIES

दक्षिण एशियाई खेलों के लिए नहीं मिलेगा ऑडिटर

( Read 2880 Times)

29 Nov 15
Share |
Print This Page
नई दिल्ली | कॉमनवेल्थ घोटाले के डर से सहमी सरकार को सीएजी (नियंत्रक व महालेखा परीक्षक) ने मदद देने से इन्कार कर दिया है। अगले दो ढाई महीने में होने जा रहे दक्षिण एशियाई खेलों के आयोजन की तैयारी में पहले से कोई अधिकारी नियुक्त करने से सीएजी ने मना कर दिया है। अब सरकार को पूरी निगरानी रखनी होगी, जो खेल मंत्री के असम के प्रदेश अध्यक्ष बना दिए जाने और उनका ध्यान चुनाव पर केंद्रित होने के कारण मुश्किल है।1दक्षिण एशियाई खेलों का आयोजन पहले बंग्लादेश में किया जाना था, लेकिन कुछ कारणों से उन्होंने असमर्थता जता दी। तब भारत ने इच्छा जताई थी। इस खेल के आयोजन में लगभग 75 करोड़ के खर्च का आकलन किया गया है। वर्तमान योजना के अनुसार खेल का आयोजन संयुक्त रूप से असम और मेघालय में किया जाना है। पांच साल पहले दिल्ली में हुए कॉमनवेल्थ घोटाले ने तत्कालीन सरकार की फजीहत कर दी थी। दाग इतना बड़ा था कि उसका असर दिल्ली के तत्कालीन हुक्मरान से लेकर केंद्र सरकार के शीर्ष स्तर तक पड़ने लगा था। लिहाजा आयोजन से पहले सभी तारों को कसा जाने लगा है।
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like