GMCH STORIES

न्यूजीलैंड को हराया भारत ने

( Read 10648 Times)

23 Jul 18
Share |
Print This Page
न्यूजीलैंड को हराया भारत ने बेंगलुरू । भारतीय पुरु ष हॉकी टीम ने रविवार को न्यूजीलैंड को तीसरे और अंतिम मैच में 4-0 से हरा कर टेस्ट सीरीज में उनका सफाया किया। भारत के लिए रू¨पदर पाल सिंह (आठवें मिनट), सुरेन्द्र कुमार (15वें मिनट), मनदीप सिंह (44वें मिनट) और आकाशदीप सिंह (60वें मिनट) ने गोल किए। रू¨पदर ने पहले क्वार्टर में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। टूर्नामेंट में यह उनका चौथा गोल था। रूपिदर ने इसके बाद सुरिंदर के लिए मौका बनाया जिसे उन्होंने गोल में बदल दिया। मध्यपंक्ति में अनुभवी सरदार सिंह और सिमरनजीत सिंह ने इसके बाद बाई ओर से मनदीप सिंह के लिए मौका बनाया जिस पर उन्होंने न्यूजीलैंड के गोलकीपर जोर्ज इनरसेन को छकाते हुए गोल कर टीम की बढ़त को 3-0 कर दिया। स्ट्राइकर आकाशदीप सिंह ने अंतिम हूटर बजने से ठीक पहले एक और गोल कर न्यूजीलैंड के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया। भारतीय टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने इंडोनेशिया में 18 अगस्त से दो सितम्बर तक होने वाले एशियाई खेलों से पहले टीम के प्रदर्शन पर खुशी जताई।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Headlines , Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like