GMCH STORIES

दिनेश चंदीमल पर लगा गेंद से छेड़छाड़ का आरोप

( Read 3844 Times)

18 Jun 18
Share |
Print This Page
द ग्रास आइलेट । आईसीसी ने श्रीलंका के कप्तान दिनेश चंदीमल पर वेस्ट इंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दौरान ‘‘गेंद से छेड़छाड़’ के उल्लघंन का आरोप लगाया। मैच के तीसरे दिन श्रीलंकाई टीम ने गेंद बदलने की मांग से नाराज होकर मैदान पर उतरने से इनकार कर दिया और मैदान में दो घंटे देर से उतरे। अंपायर अलीम डार और इयान गाउल्ड गेंद की हालत से संतुष्ट नहीं थे जिसका उपयोग दूसरे दिन के खेल के आखिर में किया गया था। श्रीलंकाई टीम से कहा गया कि वे उसी गेंद से खेल आगे शुरू नहीं कर सकते। आईसीसी ने ट्विटर पर घोषणा की कि चंदीमल पर आईसीसी आचार संहिता के नियम 2.2.9 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। यह उल्लघंन ‘‘गेंद की हालत बदलने’ से संबंधित है। श्रीलंका पर पहले ही पांच रन का जुर्माना लगाया जा चुका है। श्रीलंका ने अगर ‘‘गेंद से छेड़छाड़’ की है तो यह काफी मामूली सजा है। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ, श्रीलंकाई कोच चंडिका हथुरासिंघे और टीम मैनेजर असांका गुरुसिंघा के बीच बातचीत हुई। एक समय दिन के खेल और यहां तक कि पूरे मैच को लेकर आशंका बन गई थी। बातचीत के बाद हालांकि श्रीलंकाई गेंद बदलने और आगे खेलने के लिए तैयार हो गए। श्रीलंका क्रि केट ने बयान जारी कर टीम के खिलाड़ियों का पूरा समर्थन किया। श्रीलंका क्रि केट ने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन ने हमें बताया कि श्रीलंका के खिलाड़ी किसी भी गलत काम में शामिल नहीं हैं।’
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Sports News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like