संजय दत्त यूपी चुनावी प्रचार करने के लिए कूद पड़े

( Read 2358 Times)

05 Feb, 12 08:46
Share |
Print This Page

संजय दत्त यूपी चुनावी  प्रचार करने के लिए कूद पड़े इलाहाबाद। बॉलीवुड के स्टार संजय दत्त यूपी के चुनावी मैदान में कांग्रेस की तरफ से प्रचार करने के लिए कूद पड़े हैं। अपनी मां नर्गिस के गांव मेजा विधान सभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव प्रचार की शुरूआत कर दी है। समाजवादी पार्टी और अमर सिंह के लोकमंच से नाता टूटने के बाद प्रचार के लिए पहुंचे अभिनेता संजय दत्त ने कहा कि, वह अपने घर वापस आए हैं। सुबह का भूला शाम को घर वापस आ गया है। अब लोगों से कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील करेंगे। संजय ने कहा कि, वह कभी भी कांग्रेस के खिलाफ नहीं रहे हैं। उन्होंने कभी कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया है। देश के हित में काम करने वाली कांग्रेस पार्टी से वह खुश है। इसलिए उसका चुनाव प्रचाक करेंगे। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा के पहले और दूसरे चरण के जिन 19 जिलों में मतदान होना है, वहां चुनाव प्रचार जोरों पर चल रहा है। मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है यहां सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। राजनीतिक दलों ने शुक्रवार को एक-दूसरे के खिलाफ जमकर निशाना साधा। दूसरी तरफ पांचवें चरण के लिए शुक्रवार को 245 उम्मीदवारों और छठे चरण के लिए 41 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। पांचवें चरण का मतदान 23 फरवरी और छठे चरण का मतदान 28 फरवरी को है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: सिनेमा जगत
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Nalanda Open University
Rank #2 :: Patna University
Rank #3 :: Lalit Narayan Mithila University
Rank #4 :: Kameshwar Singh Darbhanga Sanskrit University - KSDSU
Rank #5 :: Chanakya National Law University - CNLU
Rank #6 :: Jai Prakash Vishwavidyalaya University
Rank #7 :: National Institute of Technology - NIT Patna
Rank #8 :: Indian Institute of Technology Patna - IIT Patna
Rank #9 :: Central University of Bihar
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG