गणपति श्रद्धा के आगे सोने का क्या मोल

( Read 4500 Times)

06 Sep, 11 09:59
Share |
Print This Page

मुंबई | सोने की कीमत 27 हजार रुपये प्रति दस ग्राम चल रही है और इसके बावजूद मुंबई के गणपति पंडालों में भक्त दिल खोलकर आराध्य के चरणों में सोना लुटा रहे हैं। चाहे वह सोने के बिस्किट के रूप में हों या फिर गहनों के। चांदी भी गणपति को खूब समर्पित की जा रही है। यहां के किंग सर्किल इलाके में स्थित जीएसबी मंडल को गणेशोत्सव के पहले चार दिनों में ही सात किलो सोना मिल चुका है। जबकि पिछले साल पूरे उत्सव के दौरान छह किलो सोना यहां गणपति को चढ़ाया गया था। जीएसबी मंडल के सदस्य दिनेश पाई ने कहा, हमें गणेशोत्सव के पहले दो दिनों में भक्तों की ओर से दो किलो सोना और 35 किलो चांदी मिली। उन्होंने बताया अगले वर्ष गणेश की मूर्ति का हाथ बनाने के लिए एक भक्त ने पांच किलो सोना देने का वादा किया है। सिर्फ जीएसबी मंडल ही नहीं, यहां गणेश गली स्थित मुंबईचा राजा को पिछले साल जहां 5 किलो सोना मिला था, वहीं इस वर्ष 4 दिनों के अंदर ही 2.5 किलो सोना और 3.5 किलो चांदी का मूषक चढ़ावे में मिला है। पिछले साल मिले सोने को गला कर सोने का हार तैयार किया गया है, जो इस बार गणेशजी को पहनाया गया है। वहीं लालबाग का राजा के रूप में प्रसिद्ध गणपति के चढ़ावों के लिए रखे दो बॉक्स सोने-चांदी की चीजों से भर चुके हैं। मंडल ने अभी इनकी कीमत का आकलन नहीं किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार भगवान गणेश को चढ़ाया जाने वाला सोना व नकदी दोगुनी होने की उम्मीद है क्योंकि भक्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: त्यौहार
Your Comments ! Share Your Openion
Latest Videos @ Pressnote.in
Rank #1 :: Beagle
Rank #2 :: Boxer
Rank #3 :: Doberman Pinschers
Rank #4 :: Great Danes
Rank #5 :: Labrador Retriever
Rank #6 :: German Shepherd Dog
Rank #7 :: Papillons
Rank #8 :: Rottweilers
Rank #9 :: Bulldogs
Rank #10 :: Jack Russell Terrier
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
CopyRight : Pressnote.in
WCAG