मंदिर में मनाया सप्त स्वरूपोत्सव
( Read 3719 Times)
13 Aug 16
Print This Page
नाथद्वारा| श्रीजीप्यारे की हवेली में शुक्रवार को तिलकायत गोविंद लालजी महाराज कृत सप्त स्वरूपोत्सव धूमधाम से मनाया। शहरवासियों ने विभिन्न झांकियों में दर्शन लाभ लिए। सप्त स्वरूपोत्सव के भाव से श्रीजी प्यारे को श्री चरण में जड़ाव के नुपूर, श्री अंग पर केसरी सूथन, गोल काछनी अंगीकार कराए गए। श्री मस्तक पर टिपारा पाग, पाग पर गोकर्ण घेरा सुशोभित किया गया। शीशफूल, श्री कर्ण में मयुराकृत कुंडल और श्री अंग पर उत्सव के आभरण अंगीकार कराए गए। मेघश्याम ठाडे वस्त्र में प्रभु को सुशोभित किया। मुखिया बावा ने श्रीजी प्यारे की आरती उतारी गई। वहीं कीर्तनकारों ने विविध पदों का गान किया।
शाम को बाल स्वरूपों को कलात्मक हिंडोले में विराजित कर रिझाया गया। सप्त स्वरूपोत्सव की अलौकिक झांकी के दर्शन में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Rajsamand News