GMCH STORIES

दाल-दलहन खाद्य तेलों पर लगाई गई स्टॉक सीमा

( Read 5028 Times)

26 Nov 15
Share |
Print This Page
राजसमंद | राज्य सरकार ने खाद्य तेलों का स्टॉक सीमा लागू करने के विरोध में बुधवार को जिला खाद्यान्न व्यापार मंडल ने अपने प्रतिष्ठान बंद करके इसका विरोध किया है। इस कानून के लागू होने पर इंसपेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। सरकार व्यापारियों को कानून में बांधकर परेशान करने का आरोप लगाया है।
जिला खाद्यान्न व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश जैन ने बताया कि तिलहन की पैदावार के ऊपर ही तेलों के भाव करते है। दाल-दलहन की स्टॉक सीमा तय होने के बाद सरकार अनावश्यक रूप से खाद्य तेलों पर स्टॉक सीमा लागू करके व्यापारियों व्यवसाय में अवरुद्ध कर रही है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है, कि दाल-दलहन खाद्य तेलों पर लगाई गई स्टॉक सीमा स्टॉक क्लियर करने की अवधी को तत्काल वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान कांकरोली, राजनगर के व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के नाम एडीएम बृजमोहन बैरवा, जिला रसद अधिकारी सुभाष चौधरी को ज्ञापन दिया।
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajsamand News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like