राजसमन्द झील का जलस्तर 11 फीट
( Read 2294 Times)
15 Sep, 12 16:52
Print This Page
राजसमंद | जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक राजसमन्द झील में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक पानी की आवक बनी रहने से जल स्तर 11 फीट हो गया है। इधर, बाघेरी 10 इंच की चादर चल रही है। शुक्रवार को मौसम साफ रहा। सिंचाइ विभाग के अनुसार नन्दसमन्द बांध अपनी भराव क्षमता 32 फीट पूरी करने के बाद इसके 5 गेट दिनभर एक फीट तक खोले गए। शाम साढ़े पांच बजे बंद कर दिए गए। चिकलवास बांध में जल स्तर की स्थिति 62.50 फीट, भराई 9, सांसेरा 5.25, देवरी खेड़ा 1.50, मनोहर सागर 9.70, कुण्डली 16, काला भाटा में 18, तथा भोपाल सागर में अब तक 19 फीट पानी आया है।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है:
राजसमन्द