ट्रांसफार्मर चोरी के आरोपी गिरफ्तार

( Read 3399 Times)

06 Sep, 12 14:25
Share |
Print This Page

आमेट | पुलिस ने गुरुवार को ट्रांसफार्मर चोरी के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल कोटोकी ने बताया कि सेंगणवास निवासी देवीलाल पुत्र रूपलाल नायक, मोटी खेड़ा जिला उदयपुर निवासी कालू पुत्र मांगीलाल उर्फ मेघा नायक, सेंगणवास निवासी अर्जुनलाल पुत्र शिव नायक तथा सेंगणवास निवासी गोपीलाल पुत्र रूपा नायक को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गांव लिकी, गाडरियावास, सरदारगढ़, भगवानपुरा, पर्वती व कुवांरिया थाना क्षेत्र के गांव व अन्य स्थानों पर ट्रांसफार्मर चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। गौरतलब है कि थाना क्षेत्र में अगस्त में ट्रांसफार्मर से कोइल चोरी की छह वारदात हुई थी।
यह खबर निम्न श्रेणियों पर भी है: राजसमन्द
Your Comments ! Share Your Openion
About Us
Group Edior : Mr. Virendra Shrivastava
Editor : Dr. Munesh Arora
Best Viewed in IE6+, Mozilla 3+ (1024 x 768 px)
For any queries please mail us at :
newsdesk@pressnote.in
Top 11
The Udaipur
Kitchen Benchtops
Granite Countertops
Granite Benchtop
Bathroom Vanities
CopyRight : Pressnote.in
WCAG