GMCH STORIES

आप पार्टी का युवा क्रांति सम्मेलन कोटा में आज

( Read 10203 Times)

14 May 18
Share |
Print This Page
जयपुर। आम आदमी पार्टी की प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इसी क्रम में रविवार को कोटा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश में "पहला युवा क्रांति सम्मेलन" का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पार्टी द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में राजस्थान प्रभारी दीपक वाजपेयी ने बताया कि प्रदेश भर के युवाओं को राजनीति का हिस्सा बनाने और उन्हें प्रदेश के चुनावों की जिम्मेदारी सौंपने के लिए युवाओं को पार्टी से जोडऩे का प्रदेश में यह बड़ा कदम है। इसके तहत 50 दिन में 50 हज़ार यूथ को जोड़ा जाएगा।

पार्टी के सलाहकार समिति सदस्य पी.सी. भंडारी ने जानकारी दी कि 50 हजार युवाओं को चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार किया जाएगा, साथ ही राजनीतिक तौर पर जिम्मेदार बनाया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि युवा क्रांति सम्मेलन को दिल्ली, चांदनी चौक विधायक अलका लांबा और उड़ीसा में पार्टी प्रभारी खेमचंद जागीरदार संबोधित करेंगे। इनके अलावा पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता युवाओं में प्रदेश की राजनीति में बदलाव लाने के लिए जोश भरेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी वन बूथ 10 यूथ की थीम पर काम करेगी, जिसके लिए युवा कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान समन्वयक देवेंद्र शास्त्री ने जानकारी दी कि 16 मई को अलवर में प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में मेरा बूथ सबसे मजबूत जैसे मूलमंत्र को फलीभूत किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में दिल्ली सरकार में मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय कार्यकर्ताओं को अपने बूथ मजबूत करने की कार्यनीति की जानकारी देंगे। प्रदेश का हर कार्यकर्ता अपने बूथ को मजबूत बनाएगा। बदलाव लाने के लिए युवाओं को ही आगे आना होगा। पार्टी की भी यही सोच और नीति रहेगी कि प्रदेश में दीपक बाजपाई ने बताया कि 50 वर्ष से कम उम्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा टिकट दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के पास पैसा और बाहुबल सबकुछ है, लेकिन आम आदमी पार्टी के पास आम आदमी की ताकत है, यही ताकत दिल्ली की तर्ज पर प्रदेश में भी बदलाव लाकर रहेगी। उन्होंने जानकारी दी कि गोपाल रायजी का "टी विथ सिटीजन" की तर्ज पर राजनीति से अंजान सामाजिक संगठनों के साथ चर्चा की जाएगी और उन्हें प्रदेश में राजनीतिक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

प्रेस वार्ता में पार्टी के वरिष्ठ नेता जवाहर शर्मा, दीपक मिश्रा, जे.एन. माथुर सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
Source :
This Article/News is also avaliable in following categories : Rajasthan News
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like